फिल्मी

अमेरिका में प्रीति जिंटा उगा रहीं हरी सब्जियां

लॉस एंजेलिस की चमक-दमक के बीच एक ऐसा कोना भी है, जहां हरियाली, ताजी सब्जियां और फलों की खुशबू बसी हुई है। ये कोई फार्महाउस नहीं, बल्कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का घर है। यहां उन्होंने अपने हाथों से एक ऐसा बगीचा तैयार किया है, जो उन्हें हर दिन अपनी जड़ों की याद दिलाता है। दरअसल प्रीति ने अपने घर में एक खूबसूरत किचन गार्डन तैयार किया है, जहां वो कई तरह की सब्जियां और फल उगाती हैं। खास बात ये है कि ये शौक सिर्फ समय बिताने का जरिया नहीं है, बल्कि उनके लिए खुशी, सुकून और अपने हिमाचली घर की यादों से जुड़ने का माध्यम भी बन गया है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपने बगीचे की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
प्रीति जिंटा ने कोविड और लॉकडाउन के दौरान बागवानी शुरू की थी। शुरुआत में ये एक साधारण शौक था, लेकिन धीरे-धीरे ये उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया। प्रीति का कहना है कि गार्डनिंग ने उन्हें मुश्किल समय में पॉजिटिव रहने में मदद की। मिट्टी के साथ समय बिताने से उन्हें सुकून और नई एनर्जी मिली। प्रीति कई बार बता चुकी हैं कि बागवानी का शौक उन्हें अपनी मां से मिला है। उनकी मां घर पर सब्जियां उगाती थीं और वहीं से उन्हें भी
प्रकृति के करीब रहने की प्रेरणा मिली। आज भी वो अपनी मां की सीख को आगे बढ़ाते हुए अपने बगीचे की देखभाल करती हैं। प्रीति के बगीचे में टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और कई दूसरी सब्जियां उगाई जाती हैं। वो बाजार से खरीदने के बजाय घर पर उगाई गई ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियों को ज्यादा पसंद
करती हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button