फिल्मी

प्रिया मलिक दीपावली पर हादसे में बाल बाल बचीं

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 9 की पूर्व कंटेस्टेंट प्रिया मलिक के लिए ये दीपावली बेहद दर्दनाक रही है। दिवाली के शुभ अवसर पर वो एक बड़े हादसे का शिकार हो गईं। एक्ट्रेस की जान बाल-बाल बच गई है, लेकिन उनकी हालत गंभीर है। अपने परिवार के साथ उत्सव मनाते समय एक्ट्रेस भयावह घटना का शिकार हुईं, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था। अब एक्ट्रेस ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस संग साझा की है और बताया कि उनके साथ क्या हुआ और वो इससे कैसे बचीं। एक्ट्रेस ने अपनी पूरी हालत और अपनी फीलिंग इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बयां की है।प्रिया मलिक ने बताया कि पड़ोसियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते समय यह दुर्घटना हुई। उनके पीछे जलते हुए दीये की लौ से उनके कपड़े में आग लग गई और उनकी पूरी पीठ कंधे से लेकर नीचे तक जल गई। घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा, मैं अपने पड़ोसियों के साथ फोटो खिंचवा रही थी और इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, मैंने अपने दाहिने कंधे से आग की लपटें उठती देखीं और महसूस किया कि मेरी पूरी पीठ जल रही है। मैं आग की लपटों की बात कर रही हूं, कोई छोटी-मोटी आग नहीं। शुक्र है कि मेरे पापा ने मेरे जलते हुए कपड़ों को तुरंत फाड़ दिया क्योंकि जलने से बचने का यही एकमात्र तरीका था।
इस दर्दनाक अनुभव के बाद एक्ट्रेस ने सभी को दीपावली बहुत सावधानी से मनाने और पटाखों तथा दीयों के आसपास विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button