12 घंटे के लिए अमेरिका से मुंबई आई प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बीते रोज करीब 12 घंटे के लिए अमेरिका से मुंबई आई थीं। इस दौरान उन्होंने मुंबई की सैर की और एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के चैथे सीजन के लिए शूट भी करवाया। प्रियंका ने एक पोस्ट के जरिए पहले ही इशारा कर दिया था कि वो कपिल के नेटफ्लिक्स शो के लिए भारत आ रही हैं। अब प्रियंका का भारत से अमेरिका के न्यूयॉर्क लौटते वक्त का एयरपोर्ट का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वो मजाकिया अंदाज में बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इस मिनी ट्रिप का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें पूरे दिन की झलककियां दिखाई हैं। हालांकि जब वो देश छोड़कर जा रही थीं, तब उन्होंने जो कहा, उसके बाद उनका वो वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका अपनी कार से उतर कर एयरपोर्ट के आंदर जा रही हैं, तभी एक पत्रकार उनसे कहता है, “प्रियंका जी रुकिए।” प्रियंका ने अपने मुंबई विजिट का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुंबई हमेशा ही अपने स्तर को ऊपर करता है। मैं भी वही करती हूं। जल्द फिर मुलाकात होगी।।2026 में मिलते हैं।” वीडियो में प्रियंका ने खुद जानकारी दी कि वो मुंबई में 12 घंटे रुकी। इसमें शूट के लिए उनके रेडी होने से लेकर शो पर जाने तक की झलकियां हैं। वो जब कपिल से मिलती हैं तो सवाल करती हैं कि शो अच्छा चल रहा है तेरा? इस पर कपिल कहते हैं हां अच्छा चल रहा है। फिर वो कपिल के साथ शूट कराती हुई नजर आती हैं। अंत में जब वक्त आता है देश से विदाई का तो प्रियंका कहती हैं, “मैं नहीं जाना चाहती। घर जाने के लिए एक लंबी फ्लाइट लेनी होगी। चलें?” फिर वो बताती हैं कि वो न्यूयॉर्क शहर लौट रही हैं। प्रियंका ने बताया है कि वो अब अगले साल ही भारत आएंगी।
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 2003 की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर हिंदी फिल्मों में एक सफल करियर बनाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने क्वांटिको, सिटाडेल और द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर इंटरनेशनल लेवल पर भी नाम कमाया। अबू धाबी में एक ब्रिज समिट के दौरान हालिया बातचीत में प्रियंका ने अपनी उन सभी कुर्बानियों को याद किया था जो उन्होंने आज इस मुकाम पर पहुंचने के लिए शुरुआत में दी थीं। (हिफी)



