फिल्मी

प्रियंका के पति को पसंद हैं गाॅशिप

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की केमिस्ट्री अकसर फैंस का दिल जीत लेती है। इस बार भी दोनों का एक मजेदार बातचीत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बातचीत के दौरान निक ने शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा ऐसा राज खोला, जिसे सुनकर प्रियंका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। इतना ही नहीं, एक्टर-सिंगर ने बॉलीवुड से जुड़े अपने खास शौक का भी खुलासा किया, जबकि प्रियंका ने उनकी आदत को लेकर ऐसी बात कह दी, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।
सिंगर-एक्टर निक जोनास ने बताया है कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद उन्हें जो चीज सबसे ज्यादा पसंद है, वह है बॉलीवुड गॉसिप से अपडेट रहना। जोनास ब्रदर्स की नई पॉडकास्ट सीरीज ‘हे जोनास!’ के एक एपिसोड में, जिसमें निक, प्रियंका चोपड़ा, केविन जोनास और जो जोनास शामिल थे। सिंगर ने मजाक में कहा कि उनकी लगभग आठ साल की शादी का सबसे बड़ा फायदा यह रहा है कि उन्हें बॉलीवुड की ताजा खबरों और
गॉसिप के बारे में पता चलता रहता है। प्रियंका चोपड़ा संग शादी में सबसे
अच्छी क्या है? इसके जवाब में निक ने कहा, ‘इन आठ सालों में मुझे जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आई, वह है बॉलीवुड की गॉसिप जो मुझे सुनने को मिली।’ प्रियंका ने अपने पति की टांग खींचते हुए कहा, “हमारी पूरी शादी में तुम्हें यही सबसे ज्यादा पसंद आया? उनका पूरा फीड गॉसिप से भरा रहता है।’ उन्होंने आगे बताया कि निक को अकसर बॉलीवुड में ब्रेकअप के बारे में उनसे पहले ही पता चल जाता है। प्रियंका ने कहा, ‘मुझे पता नहीं चलता कि किसका किसके साथ ब्रेकअप हो गया है और तुम ही मुझे बताते हो। अकसर ऐसा तब होता है जब मैं किसी को टेक्स्ट कर रही होती हूं और कहती हूं, ‘अरे, फलां-फलां को मेरा प्यार देना।’ और वह कहते हैं, ‘नहीं, उनका ब्रेकअप हो गया है।’ (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button