फिल्म वाराणसी में प्रियंका का स्पेशल डांस

राजामौली की फिल्म वाराणसी’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पर इस फिल्म को लेकर बने बज की असली वजह है एस।एस राजामौली। जिन्होंने बार-बार अपने डायरेक्शन से साबित किया है कि क्यों वो बेस्ट है? बेशक राजामौली कई सालों की तैयारी के बाद एक फिल्म लाते हैं, पर उसमें काम टॉप क्लास होता है। फिलहाल वो वाराणसी को लेकर बिजी है, जिसका बजट ही 1000-1300 करोड़ के बीच बताया गया है। साथ ही पिक्चर भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म है। हालांकि, इसी बीच फिल्म पर अपडेट आया कि महेश बाबू और प्रियंका के साथ एक धांसू सीक्वेंस शूट किया गया है। पर क्या आपको बताते हैं। कोरियोग्राफर शंकर के एक हालिया वायरल वीडियो ने चर्चा को और बढ़ा दिया है, जिसमें वो महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फुट-टैपिंग डांस नंबर के बारे में बात कर रहे थे। दरअसल फिल्म में प्रियंका और महेश बाबू का डांस नंबर होगा, पहले ही दोनों बता चुके हैं। अब नए अपडेट से फैन्स ज्यादा खुश हो गए हैं। एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी, जिसमें शंकर ने वाराणसी के एक डांस नंबर के बारे में बात की। वो इंटरव्यू में कहते दिखे कि- राजामौली ने उन्हें कई घंटों तक पूरी कहानी सुनाई और वह कहानी से बहुत इम्प्रेस हुए। फिल्म में एक स्पेशल गाना होगा, जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लैटिन स्टाइल में डांस करते दिखेंगे। गाने में यूनाइटेड किंगडम से बुलाए गए प्रोफेशनल डांसर भी होंगे। शंकर ने कहा कि यह गाना यूनिक होगा और बड़े लेवल पर होगा। दरअसल इस फिल्म को इंडियन माइथोलॉजी से इंस्पायर्ड टाइम-ट्रैवल एलिमेंट भी होंगे। खबर है कि टीम अगला शेड्यूल अंटार्कटिका में शूट करने वाली है। अंटार्कटिका कमर्शियल सिनेमा के लिए पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन नहीं रहा है। इस कॉन्टिनेंट पर 10 से भी कम फिल्में शूट हुई हैं। फिल्ममेकर अक्सर खराब मौसम, लॉजिस्टिक चुनौतियों, अंटार्कटिक ट्रीटी के चलते यहां जाने से बचते हैं। (हिफी)



