ड्रोन उड़ाकर फंसे धुरंधर-2 के निर्माता

बॉलीवुड की सबसे चर्चित थ्रिलर सीरीज ‘धुरंधर’ की अगली कड़ी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज होने में अब सिर्फ कुछ हफ्तों का समय बचा है, दर्शकों में फिल्म को लेकर खूब एक्साइटमेंट है। फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ सीन की शूटिंग पैचवर्क के तौर पर हो रही है। इसी बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे थे लेकिन, अब एक और विवाद ने मेकर्स को परेशानी में डाल दिया है। 19 मार्च, 2026 को ‘धुरंधर- द रिवेंज‘ दस्तक देने वाली है, आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में बहुत एक्साइटमेंट है। हालांकि, अभी फिल्म का थोड़ा काम बाकी है। इसी बीच जानकारी सामने आई कि फिल्म की लिए मुंबई के बैलार्ड एस्टेट को लाहौर के ल्यारी इलाके में तब्दील कर शूटिंग किया गया है लेकिन, शूटिंग के दौरान एक विवाद ने मेकर्स को परेशानी में डाल दिया है। मुंबई पुलिस ने ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, क्योंकि उन्होंने बिना परमिशन के एक ड्रोन उड़ाया। जानकारी के मुताबिक, लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मिकी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया है, जो कि आधिकारिक आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन करने से जुड़ा है। दरअसल, उन्होंने साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी इलाके में ड्रोन उड़ाया था, ये इलाका आम लोगों और बिना परमिशन के गतिविधियों के लिए सख्त नियमों वाला माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म टीम ने ड्रोन का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने ड्रोन उड़ाने के लिए परमिशन नहीं ली थी। दरअसल, इसी शूट के कुछ दिनों पहले ही धुरंधर 2 के सेट से कुछ लीक तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें संजय दत्त और अर्जुन रामपाल को शूटिंग करते देखा गया था। इन लीक सीन्स ने पहले ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया था लेकिन अब ड्रोन विवाद ने मामला कुछ मुश्किल बना दिया है। (हिफी)



