फिल्मी

अपनी स्टूडेंट से ही आर माधवन ने की शादी

फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ आर माधवन अपने रोल से छा गए थे। उनके चॉकलेटी लुक और पैशनफुल लवर बॉय का रोल छा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर माधवन पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी लवर बॉय हैं। उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। आर माधवन ने फिल्मों में कदम रखने से पहले पब्लिक स्पीकिंग का कोर्स किया था और वो पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेस कराते थे। इन क्लासेस के दौरान ही आर माधवन की मुलाकात पत्नी सरिता बिर्जे से हुई थी। सरिता एक्टर की स्टूडेंट थीं। दरअसल, अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए आर माधवन ने बताया था कि सरिता की बहन उनकी स्टूडेंट थीं और सरिता उनसे मिलने आई थीं, लेकिन फिर उन्होंने भी क्लासेस जॉइन कर ली थी। मैशएबल इंडिया के साथ बात करते हुए आर माधवन ने साफ कर दिया था उनके और सरिता के रिश्ते की शुरुआत क्लासेस के दौरान नहीं हुई थी। एक्टर ने कहा था कि वो अपने स्टूडेंट को डेट नहीं करते। क्लासेस खत्म होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत हुई थी। आर माधवन से पब्लिक स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लासेस लेने के बाद सरिता की जॉब लग गई थी। वो एयर होस्टेस बन गई थीं और उन्होंने अपनी नौकरी लगने की खुशी में एक्टर को डिनर के लिए इनवाइट किया था। सरिता ने एक्टर को कोल्हापुर के एक होटल में डिनर के लिए बुलाया और यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई। कपल ने दुनिया की नजरों से दूर करीबन 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इस दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। किसी को कानों-कान उनके रिश्ते की भनक तक नहीं लग पाई थी। साल 1999 में शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने फैंस को हैरान कर दिया था। आर माधवन और सरिता की शादी को इस साल 27 साल पूरे हो गए हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button