फिल्मी

महिला आरक्षण पर रवीना टंडन ने रखी बेबाक राय

संसद के विषेश सत्र की शुरुआत के साथ ही देशभर की महिलाओं के लिए ये बेहत खास पल हैं। तीन दिवसीय स्पेशल सेशन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को लेकर विधेयक पेश किया गया है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी गदगद हैं और इसे महिलाओं के हित में मान रही हैं और सरकार के समर्थन में हैं। अक्सर समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाली रवीना टंडन को ये विशेष सत्र एक उम्मीद की किरण की तरह नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया और बताया कि किस तरह से ये देश की महिलाओं के हित में है और उनके अधिकारों की सुरक्षा को और मजबूत बनाता है। एक्ट्रेस ने देश की महिलाओं की सेफ्टी पर बातें की और बताया कि ये समय महिलाओं के विकास के लिए कितना अहम है। रवीना ने कहा- ‘जब मैं स्कूल और कॉलेज में थी उस दौरान किरण बेदी (पहली महिला आईपीएस अफसर) मेरी अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। अब तो हमारे राज में बुल्डोजर चल जाता है। कड़े से कड़े कदम उठाए जाते हैं। नारी से नारायणी। अब वो रूप दिखाना है।’ रवीना टंडन ने सरकारी योजनाओं की तारीफ की और देश की महिलाओं को सुरक्षित बताया।एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस मौके पर बातचीत के दौरान कहा- ‘एक भारतीय नारी होने पर मुझे गर्व है। भारत महिलाओं के लिए एक सुरक्षित देश है। भारत दुनियाभर में सबसे सेफ देश में से एक है। ऐसा हमारे देश की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से है। नारीशक्ति मेरे लिए क्या है। भारत की बेटी होना अपने आप में शक्ति है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस शक्ति को प्रस्तुत किया जो हम महिलाओं के पास सदन में है। अब सरकार ये नहीं सुनती है कि नियम क्या है अब सरकार दिखाती है कि नियम के मायने क्या हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button