ऋषिता कोठारी का भावुक बयान

ऋषिता कोठारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक नोट शेयर किया है। यह पोस्ट तब आई जब सोशल मीडिया पर पार्थ के कथित फैंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया और शो में उनकी जगह किसी और को लाने की मांग की। ऋषिता ने चुप्पी, जजमेंट और इमोशनल डिस्टर्बेंस के साथ-साथ ऑनलाइन नेगेटिविटी के असर के बारे में बात की। ऋषिता कोठारी ने लिखा, मैं हमेशा से शांत रही हूं। लेकिन चुप रहना ये नहीं दिखाता कि मुझे कुछ महसूस नहीं होता। इसका मतलब ये नहीं कि मुझे चोट नहीं लगती। और ये तो बिल्कुल भी नहीं कि मुझे गलत समझा जाए। ऋषिता कोठारी ने लिखा, मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि इस इंडस्ट्री ने मुझे अपना सपना जीने और अपना टैलेंट दिखाने का मौका दिया। मैं ऑडियंस के प्यार के लिए दिल से आभारी हूं, ये मेरे लिए सब कुछ है। ऋषिता कोठारी ने आगे लिखा, मैं यहां उसी प्यार की वजह से हूं। लेकिन कहीं न कहीं, उसी प्यार के साथ जजमेंट और नफरत भी मिली, जिसे मैं आज तक समझ नहीं पाई। सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि मेरे दोस्तों और परिवार के लिए भी। और यही सबसे ज्यादा तोड़ता है। ऋषिता कोठारी ने लिखा, काफी समय तक मैंने सब कुछ अपने अंदर ही दबा लिया। खुद को समझाया कि शायद यही तरीका है कि शायद नया होने का मतलब है सब कुछ चुपचाप सहना। मुझे कहा गया, ये मर्दों की दुनिया है, तुम्हें सहना पड़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे वो चुप्पी मुझ पर भारी पड़ने लगी। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि नफरत का ये शोर कभी तो थमे और सच खुद-ब-खुद सामने आए। (हिफी)



