फिल्मी

सना कपूर को अब तक नहीं मिला सफलता का मुकाम

बॉलीवुड में हर साल कई स्टारकिड अपनी किस्मत आजमाते हैं, जिनमे से कोई हिट हो जाता है और सालों साल इंडस्ट्री पर राज करता है तो कई का करियर गिनी-चुनी फिल्मों तक सिमट कर रह जाता है। 10 साल पहले भी एक स्टारकिड ने डेब्यू किया था, जिसे आज तक वो मुकाम नहीं मिल पाया है जिसकी तलाश में ये स्टारकिड थी। पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और इसी के साथ करियर भी पटरी पर आने से पहले ही उतर गया। सुपरस्टार भाई भी इनके करियर को सहारा नहीं दे पाए। हम बात कर रहे हैं सना कपूर की, जो शाहिद कपूर की सौतेली बहन और एक्टिंग के मसीहा कहे जाने वाले पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं।सना कपूर ने 2015 में शानदार से अपना करियर शुरू किया था, जिसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, इसके गाने भी खूब पसंद किए गए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। ये फिल्म बुरी तरह पिट गई और सना भी अपने लिए जगह बनाने में असफल रहीं। 2015 के बाद से सना इंडस्ट्री में अपने लिए मौके तलाश रही हैं, लेकिन वह स्टारडम से अब भी कोसों दूर हैं।
सना कपूर, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक की बेटी हैं, जो अभिनय जगत का जाना-माना नाम हैं। पंकज त्रिपाठी और सुप्रिया पाठक को इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है। सना के परिवार में सभी एक्टिंग इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं। उनकी परवरिश एक ऐसे परिवार में हुई है, जहां अक्सर अभिनय की बातें होती हैं। ऐसे में सना ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला लिया और 2015 में अपने सौतेले भाई और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म से डेब्यू किया, जिसमें उनके पिता यानी पंकज कपूर भी अहम भूमिका में थे। कुल मिलाकर सना ने अपने भाई और पिता की छांव में रहते हुए करियर की शुरुआत की, लेकिन इसका उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिला। शानदार के फ्लॉप होने के बाद सना करीब 3 साल बड़े पर्दे से दूर रहीं और 2018 में खजूर पर अटके और 219 में रामप्रसाद की तेरवीं में नजर आईं, मगर इस बार भी सफलता हाथ नहीं लगी। सना ने अपने 10 साल के करियर में अब तक 7 प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिनमें 2 शॉर्ट फिल्में शामिल हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button