फिल्मी

सपना को बदमाशों के बीच करना पड़ा था कार्यक्रम

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की शान और स्टार सपना चैधरी इन दिनों रियेलिटी शो द 50 को लेकर सुर्खियों में हैं। सपना चैधरी ने भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो के दौरान वह को-कंटेस्टेंट्स से कई बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात करती नजर आ चुकी हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ चैंकाने वाले खुलासे किए। सपना ने बताया कि उनके खिलाफ 35 मुकदमे दर्ज हैं और इनमें से ज्यादातर मुकदमें उन इवेंट्स से जुड़े हैं जहां वह परफॉर्म करने गई थीं और उनकी परफॉर्मेंस के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सपना ने बताया कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उनकी जिंदगी में काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं।
सपना चैधरी बताती हैं कि बिग बॉस में एंट्री से पहले तक उनके शोज में अराजकता आम बात थी। अक्सर लोग एक-दूसरे से भिड़ जाते थे और तोड़-फोड़ करने लगते थे जिसके चलते उन्हें एक समय पर बैन कर दिया गया। खासतौर पर बागपत, मेरठ और बाड़ोत के इलाकों में उनके नाम से इवेंट्स की इजाजत नहीं मिलती। सपना चैधरी ने इस दौरान एक बेहद डरावना किस्सा भी बताया। ये घटना उनके करियर के शुरुआती दिनों की है। घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी, जिसके चलते वह और उनकी मां हर वक्त इस कोशिश में रहती थीं कि कोई परफॉर्मेंस का ऑफर मिल जाए। इसी दौरान एक दिन देर रात उन्हें एक फोन आया और परफॉर्मेंस का ऑफर मिला, उन्होंने बिना देरी किए हां कर दी। शाम को जब सपना लोकेशन पर पहुंचीं तो वहां 25-26 टेबल सजी थीं और हर टेबल पर खुले हथियार पड़े थे। वहां बहुत ही भयानक माहौल था और सपना भी काफी डर गई थीं। वहां करीब 50-55 लोगों के सामने उन्हें परफॉर्म करना था।सपना ने बताया कि पहले तो उन्होंने सोलो परफॉर्मेंस दी और फिर डुएट शुरू किया। इसी दौरान एक शख्स स्टेज पर आया, पहले उनके कान में कुछ फुसफुसाया और चला गया लेकिन, शोर के चलते वह कुछ समझ नहीं पाईं। इसके बाद उनकी मां ने वहां से जाने की गुजारिश की, लेकिन जवाब मिला कि हमने पैसे दिए हैं, डांस अभी बाकी है। पहले डांस करो, फिर जाओ। जैसे ही सपना स्टेज पर वापस गईं, वो शख्स पीछे से अचानक आया और उन्हें किस करके भाग गया। परेशान होकर सपना ने परफॉर्मेंस रोक दी और बैकस्टेज जाकर बैठ गईं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button