फिल्मी

प्रियंका चोपड़ा की स्पीच के कायल हुए शशि थरूर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज दुनियाभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पीसी ने हॉलीवुड में भी एक से एक फिल्मों और सीरीज में काम कर ये बात साबित कर दी है कि अगर सच्चे दिल से मेहनत की जाए तो क्या नहीं हो सकता। आज वो देश का नाम रोशन कर रही हैं, और हर एक लड़की की इंस्पिरेशन हैं। हाल ही में सीनियर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रियंका चोपड़ा से मिले। दोनों की मुलाकात अमेरिका की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में 14-15 फरवरी 2026 को ‘हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस 2026’ के दौरान मिले थे। इस साल कॉन्फ्रेंस 2026 का विषय था ‘द इंडिया वी इमैजिन’। इस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कांग्रेस सांसद शशि थरूर और अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर शशि थरूर ने एक पोस्ट शेयर किया। ऐसा लग रहा था कि दोनों एक ही मंच पर एक होंगे, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद शशि ने प्रियंका से बैक स्टेज मुलाकात की, और दोनों की तस्वीरों को सोशल माीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद ये तस्वीरें वायरल हो गईं। शशि थरूर ने इस दौरान कहा- अफसोस साथ नहीं हो पाए। एक्ट्रेस की स्पीच सुन शशि थरूर उनके कॉन्फिडेंस और कम्युनिकेशन स्किल के कायल हो गए। उन्होंने प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, हार्वर्ड के बैकस्टेज में प्रियंका चोपड़ा से (एक दशक से अधिक समय बाद) मुलाकात हुई। ठीक समापन भाषण से पहले। उन्हें इतना अच्छा करते हुए देखना और सुनना वाकई अद्भुत है!
प्रियंका चोपड़ा देश ही नहीं बल्कि दुनिया की एक मशहूर अदाकारा हैं। मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड के खिताब प्रियंका के नाम दर्ज हैं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर थे। 13 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए प्रियंका यूएस चली गई थीं और 3 साल बाद भारत वापस आने के बाद बची हुई पढ़ाई उन्होंने बरेली के आर्मी पबलिक स्कूल से पूरी की। प्रियंका का बचपन का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर या क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का था। रू आज के समय में प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं। लंबे समय से वो किसी भी इंडियन फिल्म में नहीं दिखी हैं। हालांकि, सात सालों के बाद वो भारतीय सिनेमा में वापसी कर चुकी हैं। उनकी कमबैक फिल्म है डायरेक्टर एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’, जो साल 2027 में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म प्रियंका के तमाम इंडियन फैंस के लिए काफी खास है, क्योंकि एक बार फिर से वो भारतीय फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर दिखेंगी। हालांकि, इस फिल्म को साइन करने से पहले प्रियंका ने राजामौली के एक सामने एक शर्त रखी थी। वो शर्त है फिल्म में डांस सीक्वेंस का होना। दरअसल, उन्होंने राजामौली से कहा था कि फिल्म में उनका डांस सीक्वेंस तो होना ही चाहिए। प्रियंका ने जो बताया उससे लगता है कि राजामौली ने भी उनकी बात मानी है। वो ‘वाराणसी’ के लिए एक गाने की शूटिंग कर चुकी हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button