फिल्मी

बहुत महंगा है शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी सिर्फ फिल्मों या योगा वीडियोज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अब वो भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की भी बड़ी खिलाड़ी बन चुकी हैं। साल 2019 में रेस्टोरेंट ब्रांड ‘बास्टियन’ के फाउंडर रंजीत बिंद्रा के साथ पार्टनरशिप के बाद शिल्पा ने इस लग्जरी डाइनिंग ब्रांड में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी। आज बास्टियन सिर्फ मुंबई का नहीं, बल्कि भारत का एक प्रतिष्ठित ‘सेलिब्रिटी जॉइंट’ बन चुका है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का रेस्तरां ‘बास्टियन’ सिर्फ खाने-पीने की जगह नहीं, बल्कि लक्जरी और एक्सक्लूसिविटी का स्टेटस बन चुका है। यहां के मेन्यू की कीमतें सुनकर आम आदमी के होश उड़ जाते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह रेस्तरां रात-दिन लोगों से भरा रहता है और कथित तौर पर रोजाना करोड़ों रुपये का कारोबार कर रहा है।
मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित ‘बास्टियन रेस्तरां’ की चर्चा अक्सर होती रहती है। यह रेस्टोरेंट अपनी सी-फूड, ग्लोबल क्यूजीन और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली डेकोर के लिए मशहूर है। यहां टेबल बुक करना आसान नहीं है। बताया जाता है कि वीकेंड्स पर रेस्टोरेंट के बाहर लंबी वेटिंग लग जाती है। सूत्रों के मुताबिक, बास्टियन में ‘बुराटा सलाद’ की कीमत 1050 रुपये है, जबकि ‘एवोकाडो टोस्ट’ 800 रुपये में मिलता है। वहीं, चिली गार्लिक नूडल्स 675 रुपये और चिकन बुरिटो 900 रुपये का है।
चाय-कॉफी सेक्शन में भी कोई कसर नहीं है। अगर आप ‘जैस्मिन हर्बल टी’ ऑर्डर करते हैं, तो इसके लिए 920 रुपये देने होंगे। वहीं, ‘इंग्लिश ब्रेकफास्ट टी’ 360 रुपये में परोसी जाती है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button