श्रेया घोषाल का गीत-बड़े अच्छे लगते हैं…

पुराने हिंदी फिल्मी गानों की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वक्त बदल जाता है, लेकिन उनकी मिठास कम नहीं होती। कुछ गीत ऐसे होते हैं जो सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रहते। बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों की यादों का हिस्सा बन जाते हैं। रेडियो से लेकर म्यूजिक ऐप्स और सोशल मीडिया तक, ये गाने हर दौर में सुने जाते हैं। इनमें प्यार की सादगी, खूबसूरत बोल और ऐसा संगीत होता है जिसे बार-बार सुनने का मन करता है। करीब 50 साल बाद भी एक ऐसा ही रोमांटिक गीत लोगों के दिलों में उसी तरह बसा हुआ है। खास बात ये है कि नए दौर में वो श्रेया घोषाल की आवाज के साथ सीरियल का हिस्सा बना। और, तब भी उतना ही पॉपुलर हुआ। हम बात कर रहे हैं बड़े अच्छे लगते हैं गाने की, जो 1976 में रिलीज हुई फिल्म बालिका वधू का हिस्सा था। इस सदाबहार गीत को अमित कुमार ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया था। इसके बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि संगीत के जादूगर आरडी बर्मन ने इसे कंपोज किया था। करीब 9 मिनट 1 सेकेंड लंबा ये गीत अपने दौर के सबसे यादगार रोमांटिक गानों में गिना जाता है। इस गाने की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाद में इसे पॉपुलर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का टाइटल ट्रैक बनाया गया। इस नए वर्जन को श्रेया घोषाल और त्रिजय डे ने अपनी मधुर आवाज दी। पुराने गीत की सोल को बरकरार रखते हुए इसे नए अंदाज में पेश किया गया, जिसे टीवी दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। सीरियल की कामयाबी के साथ ये गाना एक बार फिर हर घर में गूंजने लगा। (हिफी)



