फिल्मी

दुबई में पूरी तरह सुरक्षित हैं सोनल चैहान

अमेरिका-इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर मिसाइल से हमला किया, जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले शुरू किए। ईरान ने जवाबी हमले में इजरायल और अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइल दागी। इन हमलों का असर पूरे मिडिल-ईस्ट में देखा जा रहा है। दुबई पर भी इन हमलों का पूरा असर देखने को मिल रहा है। दुबई में फिलहाल सभी उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे कई भारतीय भी दुबई में ही फंसे हैं और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चैहान भी दुबई में ही फंसी हुई हैं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी और अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए दुबई के मौजूदा हालातों की जानकारी दी है।सोनल चैहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने फैंस और शुभचिंतकों को आश्वस्त किया कि वह दुबई में पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि स्थानीय अधिकारी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और स्थिति नियंत्रण में है। इसी के साथ सोनल ने लोगों से दहशत और किसी भी तरह का भ्रामक कंटेंट न फैलाने का भी आग्रह किया है।
सोनल चैहान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए पोस्ट में लिखा- मुझे मैसेज करने और मेरा हालचाल पूछने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। जवाब न दे पाने के लिए मुझे खेद है। आपकी चिंता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मैं सुरक्षित हूं और आपको विश्वास दिलाती हूं कि अधिकारी सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। घबराने की कोई बात नहीं है। यकीनन, दुबई दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है। दुबई के डिफेंसकर्मी सभी की सुरक्षा और हिफाजत के लिए तैनात हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि दहशत न फैलाएं। इससे पहले सोनल चैहान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह मौजूदा संकट के चलते दुबई में फंस गई हैं और भारत आने का कोई भी स्पष्ट रास्ता नहीं दिख रहा है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button