किंग के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं सुहाना खान

शाहरुख खान की किंग 24 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी, जिसमें फिलहाल लंबा वक्त है। इस पिक्चर से शाहरुख खान की लाडली सुहाना थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं। अब उनकी बेटी के नए जिम वीडियो ने इंटरनेट पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म की तैयारियों के लिए जमकर पसीना बहा रही हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अगली फिल्म का सबको इंतजार है। क्योंकि साल 2023 में एक्टर ने तीन-तीन फिल्मों से धमाल मचाया था, जिसमें से दो पिक्चरों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। अब बारी ‘किंग’ की है, जो इसी साल 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी। दरअसल सुहाना खान को लेकर कुछ वक्त पहले ऐसी खबर आई थी फिल्म के लिए शाहरुख खान बेटी को पर्सनली ट्रेनिंग दे रहे हैं। साथ ही जब पोलैंड में शूट चल रहा था, तब सुहाना की तस्वीरें भी सेट से वायरल हो गई थी। फिल्म को लेकर काफी सारी थ्योरीज सामने आ रही हैं। ऐसी भी चर्चा है कि शाहरुख खान फिल्म में मेटॉर के रूप में दिखाई देंगे, जो सुहाना खान के किरदार की मदद करेंगे। जबकि, शाहरुख खान का मेटॉर अनिल कपूर को बनाया जा सकता है। पर इन सबके बीच लोगों ने सुहाना के वीडियो में क्यों लिखा कि- किंग की तैयारी तगड़ी है? दरअसल सुहाना खान ने 15 घंटे पहले जिम से वर्कआउट वीडियो शेयर किया था जिसमें वो पुशअप्स करती दिख रही हैं। वैसे तो उनके साथ ट्रेनर भी मौजूद है, लेकिन अपनी फिटनेस दिखाते हुए सुहाना खूब पसीना बहा रही हैं। (हिफी)



