फिल्मी

तमिल टीवी की एक्ट्रेस घर में मृत पायी गयी

तमिल टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुभाषिनी बालासुब्रमण्यम ने सुसाइड कर ली है। एक्ट्रेस अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुभाषिनी चेन्नई के पोरूर इलाके में प्राइवेट अपार्टमेंट में रहती थीं। अब तक सामने आई खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस घटना से पहले ही एक्ट्रेस और उनके पति पिप्पिन के बीच कुछ बहस हुई थी। दोनों के बीच पारिवारिक मुद्दों को कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा था। एक्ट्रेस ने अपने पति से वीडियो कॉल पर बात भी बात की, कहा जा रहा है कि इसके बाद से वह मेंटली काफी स्ट्रेस में थीं। इतना ही नहीं इसी महीने 21 तारीख को उनकी शादी की दूसरी सालगिरह भी है यानी 21 अप्रैल, लेकिन उससे पहले ही एक्ट्रेस ने मौत को गले लगा लिया। बता दें कि सुभाषिनी मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली थीं। पहले वह पति के साथ बेंगलुरु में रहा करती थीं, लेकिन काम के सिलसिले में वह चेन्नई आकर रहने लगीं। इन दिनों वह टीवी के पॉपुलर शो ‘कयल’ में नजर आ रही थीं। इंडस्ट्री में भी वह धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही थीं। मौत के बाद से अब तक उनके पति की ओर से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। मौत से 2 दिन पहले एक्ट्रेस ने खुशहाल जिंदगी का दिखावा करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुबाषिनी बेहद खुश और बेफिक्र दिखाई देती हैं। हल्की मुस्कान, प्रकृति के बीच उनका सहज अंदाज देखकर लगता है कि जैसे मानो वो अपनी जिंदगी के हर पल का लुत्फ उठा रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘जिंदगी आजकल’। फैंस इस वीडियो को देखकर यकीन नहीं कर पा रहे कि पर्दे पर इतनी खुश दिखने वाली अभिनेत्री के जीवन में अंदर ही अंदर इतना संघर्ष चल रहा था। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने वीडियो पर कमेंट सेक्शन ऑफ कर रखा है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button