फिल्म टाॅक्सिक में तारा सुतारिया की भूमिका का भी खुलासा

जहां एक तरफ सिनेमा लगातार बदल रहा है, वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं जो रिलीज से पहले ही अपने किरदारों और दुनिया की वजह से चर्चा में आ जाती हैं। यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिकरू ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी उन्हीं में से एक है। अब तक इस फिल्म के अलग-अलग किरदार सामने आ चुके हैं, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा का नाम शामिल है। इसी कड़ी में अब फिल्म से जुड़ा है एक नया नाम, जो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का है। गीतू मोहनदास की डायरेक्शन में बनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर लंबे वक्त से चर्चा हो रही है। फिल्म में यश लीड रोल में होंगे साथ ही और भी कई बड़े सितारों का नाम इस फिल्म में शामिल है। कुछ दिनों पहले फिल्म से कियारा आडवाणी के किरदार से पर्दा हटा था, जो कि नादिया के रोल में हैं वहीं हुमा कुरैशी एलिजाबेथ का रोल अदा करेंगी। अब तारा सुतारिया का भी लुक और किरदार सामने आ गया है, जो कि देखने में काफी दमदार और अट्रैक्टिव लग रही हैं। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया को रेबेका के रूप में पेश किया है, ये न केवल अट्रैक्टिव हैं बल्कि काफी स्ट्रांग कैरेक्टर में दिख रही हैं। तारा के लुक की बात करें, तो वह हाथ में पिस्तौल लिये निशाना साधे दिख रही हैं। इस फिल्म के साथ तारा सुतारिया पहली बार पैन इंडिया सिनेमा की दुनिया में कदम रख रही हैं। अब तक उनकी पहचान एक खूबसूरत और सॉफ्ट इटॉक्सिक तारा एक गंभीर, खतरनाक और भावनाओं से उलझी हुई दुनिया का हिस्सा हैं, जहां हर किरदार के कई रंग हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की बात करें, तो इस फिल्म को यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है। ये फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। (हिफी)



