फिल्मी

द केरल स्टोरी गर्ल की सादगी, जमीन पर खिलाया खाना

साल 2023 में ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखने वालों की भीड़ लग गई थी। फिल्म की कमाई उम्मीद से कही ज्यादा थी। फिल्म आलोचनाओं के बीच भी 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर ली। फिल्म की कमाई बजट से कई गुना ज्यादा थी। फिल्म में न कोई स्टार एक्टर था न खास तामझाम, फिल्म की सफलता के पीछे हाथ था लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा का, जो कहानी की नरेटर भी थीं। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया और इस फिल्म ने अदा शर्मा को अलग पहचान भी दिलाई। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही वो ‘द केरल स्टोरी’ गर्ल कही जाने लगीं। फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने नया घर भी लिया और अब इस घर की झलक सामने आई है, वो भी फराह खान के वीडियो के जरिए, इस घर को देखने के बाद न सिर्फ फराह खान शॉक में हैं, बल्कि दर्शक भी हैरान हैं। मुंबई के बांद्रा में समुद्र के सामने बने एक डुप्लेक्स अपार्टमेंट में आज ‘द केरल स्टोरी’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा रहती हैं। यह वही घर है, जो कभी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का था। हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अदा के इस घर पहुंचीं और अपने यूट्यूब चैनल पर इसका टूर शेयर किया, जिसने देखते ही देखते लोगों का ध्यान खींच लिया। जैसे ही फराह खान अपार्टमेंट में दाखिल होती हैं, उनकी हैरानी साफ नजर आती है। आमतौर पर सेलिब्रिटी घरों में दिखने वाले भारी सोफे, शानदार कॉफी टेबल और महंगे डेकोर यहां नदारद हैं। इसके बजाय लिविंग रूम में सफेद फर्श, ऊंचे आइवरी रंग के पिलर और बड़ी कांच की खिड़कियां हैं, जिन पर
लंबे नीले पर्दे लगे हुए हैं। पूरे कमरे में एक अलग ही शांति और खालीपन है। इतना ही नहीं घर में एक भी कुर्सी और फर्नीचर नहीं था, न अलमारियां, न कुर्सी और न ही टेबल, सिर्फ एक बीन बैग ही घर में नजर आया।
इस सादगी को देखकर फराह खान मजाक में पूछ बैठती हैं, चोरी तो नहीं हो गई? (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button