तृषा कृष्णन बनना चाहती थीं साइकोलाजिस्ट

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई बड़े नाम हैं, लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जिन्होंने खूबसूरती, टैलेंट और मेहनत के दम पर अलग ही पहचान बनाई है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्मों में आने से पहले उनका सपना कुछ और था। वो एक्टिंग नहीं बल्कि क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनना चाहती थीं। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि आज वो साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। हाल के दिनों में ये अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। यहां बात हो रही है तृषा कृष्णन की, जिन्होंने चेन्नई में पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और कई विज्ञापनों में नजर आईं। साल 1999 में उन्होंने मिस मद्रास का खिताब जीता, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी। इसके बाद फिल्मों के ऑफर आने लगे और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
तृषा कृष्णन ने छोटे रोल से करियर शुरू किया, लेकिन जल्द ही बड़ी फिल्मों में अपनी जगह बना ली। उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दीं और देखते ही देखते टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हो गईं। तृषा कृष्णन ने बॉलीवुड में भी काम किया और अलग-अलग भाषाओं में अपनी पहचान बनाई। तृषा कृष्णन का नाम कई बड़े स्टार्स के साथ जुड़ा। खासतौर पर एक सुपरस्टार के साथ उनके रिश्ते की खबरें लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। हालांकि तृषा कृष्णन ने हमेशा इन खबरों को दोस्ती तक ही सीमित बताया। तृषा कृष्णन आज साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। एक फिल्म के लिए वो 10 से 12 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। (हिफी)



