उर्मिला ने प्यार और वफा का दिया संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने प्यार और वफादारी को लेकर एक बात कही। उर्मिला की पोस्ट यूं तो ऐसी कोई अनदेखी चीज नहीं लेकिन इसकी टाइमिंग ने इस पर सवाल खड़े कर दिए। दरअसल उर्मिला की ये पोस्ट तब सामने आई जब उनके एक्स-हसबैंड मोहसिन अख्तर ने अपनी दूसरी शादी के रिसेप्शन की नई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ, मोहसिन ने अपनी पत्नी निधा भट्ट के लिए एक नोट लिखा, जिसमें कहा गया कि वह न सिर्फ उनकी पत्नी बनीं, बल्कि उनका घर और सुकून भी बन गईं।
उर्मिला ने लिखा, मुझे प्यार, वफादारी और समय जैसी महंगी चीजें पसंद हैं। मोहसिन की रिसेप्शन पोस्ट में वह गुलाबी शेरवानी में दिखे, जबकि निधा लाल जोड़े में नजर आईं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, तुम सिर्फ मेरी पत्नी नहीं बनीं। तुम मेरा घर, मेरा सुकून और मेरे हर दिन का सबसे पसंदीदा हिस्सा बन गईं। मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने तुम्हें मेरी जिंदगी में भेजा और मैं वादा करता हूं कि मैं तुम्हारी कद्र करूंगा, तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा और हमारी जिंदगी के हर पड़ाव पर तुमसे प्यार करूंगा। हमारे लिए, हमेशा के लिए, और उस खूबसूरत जिंदगी के लिए जो हम साथ मिलकर बनाने जा रहे हैं। मेरी जिंदगी, मेरी होने के लिए शुक्रिया। मैं हमेशा तुम्हारा शुक्रगुजार रहूंगा। मोहसिन ने इस साल जून में अपनी दूसरी शादी की अनाउंसमेंट की थी। उस समय एक इमोशनल नोट में, उन्होंने दोबारा प्यार मिलने और अपनी पत्नी के साथ जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने के बारे में बात की थी। इसके बाद उर्मिला मातोंडकर की पोस्ट सोशल मीडिया पर आई। उन्होंने लिखा, नेक इरादे, सच्चा प्यार और सब्र व शुक्र से भरा दिल। अपनी रूह को पाक रखो, रास्ते में खुद को हील करो और भरोसा रखो कि अल्लाह की लिखी कहानी हमेशा बेहतर होती है। उन्होंने मुझे तुम्हारी सच्चाई का तोहफा दिया और मुझ पर रहमत बरसाई। तुमने मेरी जिंदगी में रोशनी भर दी। तो शुक्रिया मेरी जान। मोहसिन की शादी पहले उर्मिला से हुई थी। उनकी शादी में दिक्कतों की खबरें पहली बार 2024 में सामने आईं, और उसी साल सितंबर में, उनके करीबी एक सोर्स ने बताया था कि उर्मिला ने मुंबई की अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है। (हिफी)



