फिल्मी

मटका किंग की सफलता का जश्न मना रहे विजय

विजय वर्मा फिल्म अपनी नई ताजी वेब सीरीज मटका किंग की सक्सेस इंजॉय कर रहे हैं। आम जनता से लेकर आमिर खान तक अमेजन पर आई इस सीरीज की तारीफ कर चुके हैं। लेकिन पर्सनल लाइफ के साथ साथ विजय पर्सनल लाइफ को लेकर बी चर्चा में हैं। दरअसल 21 अप्रैल को इस एक्टर को मुंबई के एक जापानी रेस्टोरेंट मिजू के बाहर जवान फिल्म की एक्ट्रेस आलिया कुरैशी के साथ देखा गया।
आलिया कुरैशी के साथ विजय वर्मा का दिखना ऐसे समय पर हुआ है, जब विजय सिंगल हैं और तमन्ना भाटिया से अलग हुए भी उन्हें काफी समय हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले साल यानी 2025 में ये रिश्ता खत्म हो चुका था। मटका किंग के प्रमोशन के दौरान, विजय वर्मा ने खुलकर बताया कि ऑनलाइन मिलने वाली नेगेटिविटी ने उन पर कैसा असर डाला है। उन्होंने माना कि वह इस तेजी से बदलती दुनिया के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे हैं। वह कहते हैं दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है मैं उसके साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहा हूं। संस्कृति में पूरी तरह से बदलाव आ गया है। जिस तरह से लोग बातचीत करते हैं और कमेंट्स लिखते हैं, वह थोड़ा ज्यादा ही, सीधा और निजी हो गया है। कभी-कभी आपके बारे में, बहुत ज्यादा मनगढ़ंत बातें और बहुत सारे झूठ लिखे जाते हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button