फिल्मी

आपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाएंगे विवेक

फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म पर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। वो ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका अनाउंसमेंट भी हो चुका है। अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसके जवाब में भारत की सैन्य कार्रवाई पर यह फिल्म बेस्ड होगी। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस टाइनी ढिल्लों की किताब आॅपरेशन सिंदूर: द अनरोल्ड स्टोरी आफ इण्डियन्स डीप स्ट्राइक्स इन साइड पाकिस्तान से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ही डायरेक्ट करने वाले हैं और उनका कहना
है कि, ”मेरी कोशिश यह रहेगी कि कहानी को पूरी सच्चाई के साथ ही बड़े पर्दे पर दिखाया जाए।” विवेक अग्निहोत्री ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि- ”भूषण कुमार और मैंने आॅपरेशन सिंदूर के लिए हाथ मिलाया है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसने सबकॉन्टिनेंट में सिक्योरिटी की परिभाषा ही बदल दी। और पाकिस्तान के परमाणु झांसे का पर्दाफाश किया। यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल केएजेएएसए टाइनी ढिल्लों की किताब से इस्पायर्ड हैं।” विवेक अग्निहोत्री ने इसी पोस्ट में आगे लिखा- ”पहलगाम आतंकी हमले के बाद के हालात पर बेस्ड और इंडियन आम्र्ड फोर्सेज की कई विंग्स के सहयोग से की गई एक्सटेंसिव, ग्राउंड लेवल रिचर्स से यह कहानी से ली गई है। इसका
मकसद शोर मचाना नहीं, बल्कि फैक्ट, क्लैरिटी और सिनेमा के जादू के साथ उस शोर का सामना करना है।” दरअसल विवेक की कंपनी आई एम बुद्धा प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज के साथ मिलकर बना रहे हैं। इस पिक्चर में 6 मई से 10 मई, 2025 के बीच हुए पूरे ऑपरेशन को अच्छे से दिखाया जाएगा।
विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि यह कहानी जरूरी होने के साथ ही वक्त की मांग भी है। वहीं, भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिन्होंने फिल्म को लेकर कहा कि, ”कुछ कहानियां हम नहीं चुनते, बल्कि वे हमें चुनती हैं। ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसी ही एक कहानी है, एक ऐसी कहानी जिसे पूरी ईमानदारी, हिम्मत और जिम्मेदारी के साथ बताया जाना जरूरी है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक बड़ा खुलासा है। जब कोई देश इतनी बड़ी घटनाओं से गुजरता है, तो उन घटनाओं को पूरी सच्चाई के साथ रिकॉर्ड करना बेहद जरूरी हो जाता है।” (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button