अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस कब आएगी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। उनके फैन्स चाहते हैं कि एक्ट्रेस फिर से वापसी करें। पर ऐसा होने की उम्मीद अब बहुत कम है। विराट कोहली फिलहाल आईपीएल के लिए इंडिया में हैं पर कपल अपने बच्चों के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। अनुष्का शर्मा भी कभी-कभी प्रमोशंस के लिए भारत आती हैं, पर ज्यादातर लंदन में ही रहती हैं। हालांकि, उनकी एक फिल्म अब भी अटकी हुई है, जिसे लोग देखना चाहते हैं। झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में अनुष्का शर्मा ने लीड रोल किया था। पूरी फिल्म का शूट भी हो गया था और पिक्चर 2022 में एडिटिंग के लिए चली गई थी। जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना था, पर अब भी यह पिक्चर अटकी है। जिसे लेकर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बड़ी जानकारी दी है। अनुष्का शर्मा आखिरी बार जिस पिक्चर में नजर आईं थी, वो शाहरुख खान की ‘जीरो’ थी। साल 2018 में यह पिक्चर रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। हालांकि, नेटफ्लिक्स पर साल 2022 में आई ड्रामा फिल्म ‘कला’ में कैमियो भी था। लेकिन ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लोग देखना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म में एक क्रिकेटर का किरदार निभाया है। शूटिंग शुरू होने से पहले अनुष्का ने क्रिकेट की बारीकियां सीखना शुरू कर दी थी। 2022 में शूट पूरा हुआ, जिसके बाद 2023 में पोस्ट प्रोडक्शन शुरू हो गया था लेकिन अब भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अब एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य से फिल्म को लेकर सवाल हुआ कि पिक्चर अभी रिलीज होगी या नहीं। एक्टर बताते हैं कि फिल्म का उन्हें कोई आइडिया नहीं है। आगे कहा- ”यह सब चीजें हमारे हाथ में होती नहीं है। फिल्म बनकर पूरी तरह से कंप्लीट हो चुकी हैं।” (हिफी)



