विश्व-लोक

11 देश मिलकर बना रहे दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग

रोम। यूरोप की सबसे बड़ी और सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला आल्प्स के नीचे दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग बनायी जा रही है। आल्प्स पर्वत के काफी नीचे, विशाल टनलिंग मशीनें पहाड़ को काटकर अपना रास्ता बना रही हैं। दुनिया की यह सबसे लंबी रेलवे सुरंग ब्रेनर पास में बनाई जा रही है और इसका नाम होगा ब्रेनर बेस टनल। 64 किमी की यह रेलवे सुरंग यूरोप में बनी इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना होगी। रेलवे सुरंग बनाने का यह काम इटली और ऑस्ट्रिया के बीच हाई स्पीड और हाई कैपेसिटी रेल कनेक्शन के लिए बहुत अहम भूमिका निभाएगा। ये दोनों देश दरअसल आल्प्स पहाड़ियों के अंदर से बने सुरंग के रास्ते रेल से जुड़ेंगे।
स्टाइनाख एम ब्रेनर टायरोल में एक पहाड़ी गांव है और यूरोप की सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट्स में से एक है। यहां पर ही ब्रेनर बेस टनल बनाई जा रही है। ये सुरंग ऑस्ट्रिया को इटली से जोड़ती है और दक्षिणी और उत्तरी यूरोप के बीच ट्रांस-यूरोपीय रेलवे कॉरिडोर की सबसे अहम कड़ी है। कुल 64 किलोमीटर लंबी यह विशाल संरचना दुनिया की सबसे लंबी अंडरग्राउंड रेलवे लाइन होगी। यूरो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार प्रोजेक्ट मैनेजर सेबेस्टियन रीमैन का कहना है कि यूरोपीय लोग यहां जो बना रहे हैं, उस पर गर्व कर सकते हैं। इस प्रोजेक्ट पर पूरे यूरोप के ग्यारह देशों के लोग काम कर रहे हैं। साथ ही, यूरोप की टॉप की कई कंपनियां यहां काम करती हैं। अकेले हेरेनक्नेक्ट कंपनी की ही आठ टनलिंग मशीनें यहां इस्तेमाल हो रही हैं।
इस प्रोजेक्ट में शामिल वी बिल्ड कंपनी के अनुसार वह ब्रेनर बेस टनल के निर्माण के लिए चार लॉट पर काम कर रही है। पूरा होने पर, यह दुनिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग बन जाएगी। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button