विश्व-लोक

मिस्र में बन रहा सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र

काहिरा। मिस्र के रेगिस्तान में बहुत विशाल न्यूक्लियर पावर प्लांट बन रहा। इसे मिस्र की सरकारी एजेंसी दुनिया में बन रहा सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट बताती है। एल दबा न्यूक्लियर पावर प्लांट से 4,800 डॅ बिजली पैदा होगी। इसमें लगे 4 रिएक्टरों से मिस्र रोशन होगा। खास बात है कि यह चारों न्यूक्लियर रिएक्टर रूस के होंगे। इतना ही नहीं रूस इन रिएक्टरों से निकले इस्तेमाल हुए न्यूक्लियर ईंधन को रखने के लिए एक ड्राई स्टोरेज फैसिलिटी भी देगा। एल-दबा न्यूक्लियर प्लांट बनाने की योजना 1970 के दशक के आखिर से ही चल रही है, जब जगह चुनने का काम शुरू हुआ था। दबा मिस्र का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट होगा। इसका निर्माण जुलाई 2022 में शुरू हुआ था। यह पूरे अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका के कोबर्ग प्लांट के बाद पहला न्यूक्लियर प्लांट भी होगा, जो करीब 40 साल पहले बना था।
रूस की कंपनी रोसाटॉम इस प्रोजेक्ट को बना रही है। यह पावर प्लांट मिस्र के काहिरा से करीब 320 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बन रहा है। इसमें रोसाटॉम के बनाए चार रिएक्टर होंगे। ये प्रेशराइज्ड वाटर रिएक्टर हैं और हरेक की कैपेसिटी 1200 डॅ बिजली पैदा करने की होगी। इसी मॉडल के रिएक्टर रूस के लेनिनग्राद और नोवोवोरोनिश प्लांट में और बेलारूस के ओस्त्रोवेत्स प्लांट में पहले से काम कर रहे हैं।
मिस्र की सरकारी न्यूक्लियर एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 2017 के समझौतों के तहत, रोसाटॉम न केवल इस प्लांट को बनाएगा, बल्कि इसके पूरे जीवनकाल के लिए रूसी परमाणु ईंधन (न्यूक्लियर फ्यूल) की आपूर्ति भी करेगा। यह रूसी कंपनी प्लांट के संचालन के पहले 10 सालों के दौरान कर्मचारियों को ट्रेनिंग देने और प्लांट के रखरखाव में मिस्र के साझेदारों की मदद भी करेगी। रोसाटॉम एक खास ड्राई स्टोरेज फैसिलिटी बनाने और इस्तेमाल किए गए परमाणु ईंधन को रखने के लिए कंटेनर भी उपलब्ध कराएगी। एल दबा न्यूक्लियर पावर प्लांट दुनिया के सबसे बड़े निर्माणाधीन परमाणु बिजलीघर प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इसकी कुल क्षमता 4,800 मेगावाट होगी, जिसके लिए यहां चार परमाणु रिएक्टर लगाए जा रहे हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button