फिल्मी

अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकार देने वाले कुकू कोहली नहीं रहे

बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर कुकू कोहली का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। यह खबर आने के बाद आम लोगों के अलावा बॉलीवुड में भी शोक का माहौल हो गया। कुकू ने अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के बीच एक खास जगह बनाई। कुकू को खासकर रोमांटिक फिल्में बनाने को लेकर ही जाना जाता था। आज कुकू जी हमारे बीच में नहीं हैं। डायरेक्टर ने बॉलीवुड को अजय देवगन और मधु जैसे दिग्गज एक्टर्स दिए थे। डायरेक्टर की फिल्म में को- एक्ट्रेस रही मधु ने दुख व्यक्त किया और उन्होंने पुराने दिनों को याद किया।
मधु ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा था कि मैं पहले ड्रीम गर्ल जैसी तमाम फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभा चुकी हूं। मैंने ज्यादातर अपना समय हेमा मालिनी जी के साथ बचपन में बिताया है। जब भी फिल्म में किसी चाइल्ड आर्टिस्ट की जरूरत होती तो हेमा मालिनी जी मुझे आगे कर देती थीं। मैंने बचपन में छोटे-छोटे काम किए थे लेकिन एक दिन मैं अपने भाई के साथ कैरम खेल रही थी फिर अचानक मेरे पिताजी ने बुलाया और कहा कि मुझसे कुकू जी बात करना चाहते हैं। उन्होंने मुझे फिल्म फूल और कांटे ऑफर कर दी। इसके बाद मैं अपने पिताजी के साथ डायरेक्टर से मिलने के लिए गई थी। दूसरी तरफ इस फिल्म में मधु के साथ बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन को कास्ट किया गया था। उस वक्त अजय देवगन की यह पहली फिल्म थी और अजय बॉलीवुड में बिल्कुल नए थे। इसके बाद मधु रोजा और तमाम दक्षिण भारतीय फिल्मों में नजर आई। हाल ही में मधु को मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म गवर्नर में देखा था, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी की पत्नी का किरदार निभाया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button