फिल्मी

अनीता पड्डा अब नए अवतार में आएंगी नजर

अनीता पड्डा अब एक नए और बिलकुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। अनीत नई ड्रामा सीरीज हुंकार: द रोर में नजर आने वाली हैं, जिसका टीजर जारी किया जा चुका है। यह सीरीज एक ऐसे आरोप के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ताकतवर सिस्टम को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर देता है। कहानी 17 साल की मीनू रावत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अनीत पड्डा निभा रही हैं। मीनू बापजी के नाम से मशहूर जाने-माने कल्ट लीडर सुनील चाकोसी पर एक आरोप लगाती है, जिसके बाद बापजी के खिलाफ बड़ी जांच शुरू हो जाती है। टीजर से साफ है कि एक आरोप से शुरू होने वाली कहानी जल्दी ही एक बड़ी लड़ाई में बदल जाती है और मामला पुलिस के बाद कोर्ट और मीडिया तक पहुंचता है और सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। हुंकार के टीजर में तीन मुख्य किरदार देखने को मिलती हैं और तीनों किरदार एक ही लड़ाई को अलग-अलग तरीके से लड़ रहे हैं। जसलीन सिंह सोनी पुलिस की तरफ से यह केस की कमान संभालती हैं। भलेराव एक स्ट्रगलिंग वकील हैं जो कोर्ट में केस लड़ रहे हैं, जबकि पत्रकार अमिताभ मीडिया के जरिए इस कहानी को कवर करते हैं। इस सीरीज में पुलिस की जांच से लेकर कोर्टरूम ड्रामा और मीडिया ट्रायल तक सब देखने को मिलेगा और जैसे-जैसे मामला आगे बढ़ता है, राष्ट्रीय स्तर पर ये केस चर्चा का विषय बन जाता है। इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए, अनीता पड्डा ने अपने फैंस को इस सीरीज के बारे में जानकारी दी और साथ ही ये भी बताया कि इसकी शूटिंग सैयारा से पहले ही हो गई थी। टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में अनीता ने लिखा- पेश है एक छोटी सी चीज जिसकी शूटिंग मैंने सैयारा से पहले की थी। हुंकार कुछ समय से मेरे सफर का हिस्सा रही है, और मुझे खुशी है कि आखिरकार मैं इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं। अब इंसाफ का इंतजार नहीं होगा, बस सच्चाई की हुंकार गूंजेगी। अनीत पड्डा की बात करें तो वह शक्ति शालिनी में भी नजर आएंगी, जिसके सेट से पिछले दिनों अनीता के वीडियोज भी सामने आए थे। इन वीडियोज में अनीता स्कूल गर्ल वाले लुक में दिखाई दी थीं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button