फिल्मी

अमूल्य रतन के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स हैं। हाल ही में अमूल्य ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पब्लिक प्लेस पर वीडियो बनाती हुई नजर आ रही थीं। तभी अचानक एक शख्स उनके पीछे से गुजर जाता है और तुरंत ही अमूल्य वीडियो में उस शख्स पर अपना वीडियो खराब करने का आरोप लगा देती हैं। फिर ‘जीरो सिविक सेंस’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी करती हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और उन्हें ऑनलाइन जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि बढ़ते विवाद के बाद अमूल्य ने एक वीडियो जारी करके सफाई भी दी है। अमूल्य रतन की उम्र सिर्फ 21 साल है।
अमूल्य रतन ने बताया कि वो उस दिन एक सिंपल आउटफिट चेक वीडयो बना रही थीं। उन्हें उस दौरान कई लोगों की वजह से परेशानी हुई थी और बार-बार उन्हें अपनी जगह बदलनी पड़ रही थी। उन्होंने आगे कहा, ”मेरे शब्दों का चुनाव बेहतर हो सकता था, और मैं इसे एक सीख के रूप में लेती हूं।” आगे रतन ने माफी मांगते हुए कहा, “अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मुझे बहुत दुख है और मैं माफी मांगती हूं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button