फिल्मी

जीनत ने चिलम पीकर शूट किया था गाना दम मारो दम

साल 1971 में आई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का गाना ‘दम मारो दम’ काफी हिट हुआ था। जिसे आशा भोसले ने गाया था। तब उन्हें गाने के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी दिया गया था। फिल्म में जीनत की एक्टिंग ने भी धमाल मचा दिया था, उन्हें रातों-रात शोहरत मिल गई थी लेकिन गाने को लेकर वह बुरी तरह फंस गई थीं। इस गाने को सरकार ने बैन कर दिया था। जिस पर खूब बवाल और विवाद हुआ।
फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का गाना ‘दम मारो दम’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था। इस गाने पर जीनत अमान के ठुमके देखने लायक थे। एक्ट्रेस और बाकी डांसर्स चिलम और गांजा फूंकते हुए डांस शूट किए थे। जैसे ही गाने के विजुअल सामने आए, विवाद छिड़ गए। आलम यह हो गया कि सरकार को भी यह गाना पसंद नहीं आया और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ मानते हुए सरकार ने इस पर रोक लगा दी।
‘दम मारो दम’ गाने को लेकर विवाद इतना ज्यादा गहरा गया था कि ऑल इंडिया रेडियो ने भी इसे चलाने से मना कर दिया था। माना जाता है कि फिल्म के इस गाने की शूटिंग के लिए जीनत अमान ने इतनी ज्यादा चिलम फूंक ली थी कि सही तरह चल भी नहीं पा रही थीं। इसका खुलासा खुद एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने किया था।
जब इस गाने को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन ने नहीं चलाया तब फेमस रेडियो स्टेशन सीलो पर इसे खूब चलाया गया। कहा जाता है कि इस गाने ने रेडियो की दुनिया में लगातार 5 महीनों तक राज किया था। यह उस समय का नंबर-1 गाना बन गया था। गाने को लेकर आशा भोंसले की भी खूब आलोचना की गई। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे और म्यूजिक आरडी बर्मन ने दिया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button