श्रीदेवी ने पंडित नेहरू के बचपन की भूमिका निभाई थी

जवाहरलाल नेहरू की जयंती के मौके पर चिल्ड्रन्स डे मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था। इसलिए इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई सारे एक्टर एक्ट्रेस रहे हैं जिन्होंने बड़े पर्दे पर चाचा नेहरू का रोल प्ले किया है। उनमें से एक एक्ट्रेस श्रीदेवी भी रही हैं जिन्होंने बचपन में ही चाचा नेहरू का किरदार निभाया था और बड़े होकर मिस्टर इंडिया के साथ तक काम किया था।
श्री देवी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1971 में तेलुगु फिल्म ना थम्मुदु में चाचा नेहरू के बचपन का किरदार निभाया था। ध्यान रहे कि 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही साउथ इंडस्ट्री में काम शुरू कर दिया था। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में 1965 में फिल्म जूली में काम किया। इसके अलावा वो तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1989 में बॉलीवुड फिल्म सोलवां सावन से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्हें हिम्मतवाला फिल्म से बहुत पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलट कर नहीं देखा और नागिन, आग, शोला, चंद्रमुखी, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई, इंग्लिश विंग्लिश जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।
24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रही हैं। (हिफी)