फिल्मी

मंदाकिनी के झरने वाले दृश्य ने मचाया था तहलका

साल 1985 में राज कपूर एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। इससे पहले उनकी फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान ने अपनी बोल्डनेस से दर्शकों को चौंका दिया था। इसी तरह साल 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ में राज कपूर ने मंदाकिनी को इस कदर बोल्ड अंदाज में पेश किया था कि लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली थी। राज कपूर ने मंदाकिनी को ‘राम तेरी गंगा मैली’ में पूरी फिल्म में ही ऐसी वेशभूषा में पेश किया था कि लोगों ने इस फिल्म के कई सीन पर सवाल उठाए थे। खासतौर पर फिल्म का गाना तुझे बुलाए ये मेरी बाहें। आजा रे। गंगा ये तेरी है फिर कैसी देरी हैं आजा रे इस गाने के सामने आते ही हंगामा मच गया था। इस गाने में झरने में ट्रांसपेरेंट कपड़ों में नहाती मंदाकिनी ने तो तहलका मचा दिया था। फिल्म में झरने के नीचे बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी ने चारों ओर तहलका मचा दिया था। इस सीन के बाद राजकपूर को सेंसर बोर्ड को जवाब तक देना पड़ गया था। लेकिन इस फिल्म से राज कपूर के करियर को भी नई दिशा मिली थी।
कहा जाता है कि जब जीनत अमान ने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में झरने के नीचे झीने-झीने कपड़ों में नहाते हुए बेबाक पोज दिए तो हलचल ही मच गई थी। इसी तरह ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में भी ये आईकॉनिक झरना सीन को लेने का आईडिया राज कपूर को मिला था। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में राज कपूर पहले पद्मिनी कोल्हापुरे को कास्ट करना चाहते थे लेकिन वह इस तरह के सीन नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button