विश्व-लोक

भारत पर 25 फीसद अतिरिक्त टैरिफ की आधिकारिक सूचना जारी

अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त 25 फीसद टैरिफ लगाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 27 अगस्त से भारतीय आयातों पर 50 फीसद टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। भारतीय आयातों पर ट्रंप द्वारा लगाए गए 50 फीसद शुल्कों में से आधे इस महीने की शुरुआत में लागू हो गए थे और शेष आधे शुल्क 27 अगस्त से लागू होने वाले हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि टैरिफ में बढ़ोतरी 27 अगस्त, 2025 को रात 12रू01 बजे या उसके बाद से लागू होगी। ट्रंप ने टैरिफ में दोगुनी वृद्धि का कारण भारत द्वारा रूसी तेल खरीदना बताया था। उन्होंने एक आदेश में कहा था, मेरा मानना है कि भारत, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी से तेल आयात करता है। इसके कारण रूस को फंड मिल रहे हैं जिसका इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में किया जा रहा है। अमेरिका का कहना है कि रूस पर दबाव बनाने के लिए ही भारत पर अतिरिक्त ट्रैरिफ लगाया गया है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को हवा दे रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ अपने संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन के साथ बेहतर संबंध बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे रिश्ते बेहतरीन होंगे। उनके पास कुछ दांव हैं। हमारे पास अविश्वसनीय दांव हैं, लेकिन मैं उन दांवों को नहीं खेलना चाहता। अगर मैं उन दांवों को खेलूंगा, तो वे चीन को बर्बाद कर देंगे। ट्रंप ने कहा, मैं ये पत्ते नहीं खेलूँगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग, अमेरिकी राष्ट्रपति के बगल में बैठे थे जब उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से यह टिप्पणी की।
50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का भारत ने कड़ा विरोध किया था। भारत ने कहा था कि यूरोपीय देश भारत से ज्यादा कारोबार चीन के साथ करते हैं। वहीं, भारत ने हाल में ही कहा था कि अमेरिका भी रूस से कुछ चीजें खरीदता है। भारत ने कहा था कि चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार होने के बावजूद, अमेरिका ने उसके खिलाफ ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। ट्रंप ने हाल ही में चीन के लिए टैरिफ की समय सीमा बढ़ा दी है, जो पहले अगस्त में समाप्त होने वाली थी। अमेरिका ने चीन पर फेंटेनाइल से संबंधित शुल्कों में 20 फीसद शुल्क लगाया था, और आधार दर 10 फीसद है, जिससे चीनी आयातों पर कुल शुल्क 30 फीसद हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button