विश्व-लोक

तालिबान ने पाक सैनिकों की उतरवा ली पतलून

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों के बाद अफगानिस्तान ने भी पलटवार किया था। अफगानिस्तान ने डूरंड लाइन में कई पाकिस्तानी सैन्य चैकियों पर हमला किया और इस तरह के दावे भी किए गए थे कि इसमें 50 से अधिक पाक फौजी मारे गए हैं। पाकिस्तानी सैन्य चैकियों पर हमला करने के बाद अफगान बलों ने पाकिस्तानी सैनिकों के टैंक, हथियार और वर्दियां भी जब्त कर लीं। अब अफगान बलों की ओर से पाकिस्तानी सैनिकों की पतलून दिखाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इस बीच पाकिस्तान ने कहा कि उसकी अफगानिस्तान के साथ 48 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष में दोनों ओर से कई लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, तालिबान के अनुरोध पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से 48 घंटों के लिए पाकिस्तान सरकार और अफगानिस्तान के तालिबान शासन के बीच एक अस्थायी संघर्ष विराम का फैसला किया गया है। हालांकि, अफगानिस्तान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि ष्पाकिस्तानी पक्ष के अनुरोध और आग्रह पर, दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम प्रभावी हुआ है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुजाहिद ने कहा कि सरकार ने अपने सशस्त्र बलों को निर्देश दिया है कि वो संघर्ष विराम का सम्मान करें, जब तक कि उकसावे की कोई कार्रवाई न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button