विश्व-लोक

दिल्ली ब्लास्ट पर भूटान में शोक सभा, पीएम मोदी हैं यात्रा पर

भूटान के नेतृत्व ने भी 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में बहुमूल्य जिंदगियों की दुखद क्षति पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है और विस्फोट से प्रभावित सभी लोगों के लिए विशेष प्रार्थना की है। भूटान के महामहिम राजा ने थिम्पू के चांगलिमिथांग स्टेडियम में, दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों के लिए हजारों भूटानियों के साथ प्रार्थना का नेतृत्व किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान यात्रा पर हैं।
दिल्ली में लाल किला के पास कार में विस्फोट की तीव्रता इतनी भयानक थी कि आस पास मौजूद अन्य गाड़ियों और लोगों के परखच्चे उड़ गए। अब तक इस घटना में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। पुलिस ने 11 नवम्बर को यह जानकारी दी है। वहीं, 20 से ज्यादा लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। बता दें कि लाल किला मेट्रो के गेट नंबर एक के पास धीमी गति से चल रही एक कार में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पड़ोसी देश भूटान में यात्रा के दौरान इस घटना पर बात की है। पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि इसमें शामिल किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button