विश्व-लोक

तारिक रहमान अपने पिता की कब्र पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान की देश वापसी के बाद अब उनका राजनीतिक कार्यक्रम भी सामने आ गया है। तारिक रहमान 26 दिसम्बर को, बांग्लादेश लौटने के दूसरे दिन, जुमे की नमाज के बाद शेर ए बांग्ला नगर में स्थित दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र पर गये और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह सावर स्थित नेशनल मार्टियर्स मेमोरियल पहुंचकर मुक्ति संग्राम के शहीदों को नमन किया। जियाउर रहमान तारिक के पिता भी हैं। बांग्लादेश में खालिदा जिया के बेटे और पॉलिटिकल पार्टी बीएनपी के कर्ताधर्ता पधारे हैं। उनके स्वागत में भीड़ के साथ-साथ तमाम सुरक्षाबल भी जुटाए गए हैं। उधर, हिंदुओं की मदद के लिए कोई नहीं है और यूनुस की इस ढिलाई की वजह से एक और हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। उग्रवादियों ने 29 साल के सम्राट मंडल को भरे बाजार में पीट-पीट कर मार डाला है। ये घटना राजबारी में 24 दिसम्बर रात 11 बजे की है।
तारिक रहमान की वापसी के बाद पहले तीन दिनों का पूरा कार्यक्रम पार्टी की ओर से साझा किया गया है। 17 साल के निर्वासन के बाद तारिक रहमान की वापसी को बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उनकी मौजूदगी से बीएनपी को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी संसदीय चुनावों की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। ऐसे समय में जब देश चुनावी माहौल, सुरक्षा चुनौतियों और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा है, तारिक रहमान की गतिविधियों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। बांग्लादेश में एक हफ्ते में 2 हिंदुओं की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं। इस बीच नाकाम साबित हो रही पुलिस ने एक बड़ा ऐलान किया है। पुलिस ने चटगांव में हिंदुओं का घर जलाने वाले अपराधियों का नाम बताने वाले को ईनाम देने का ऐलान कर दिया है। पुलिस ने राशि के बारे में खुलासा नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button