विश्व-लोक

जाइमा रहमान भी देंगी बांग्लादेश की सियासत में दखल

बांग्लादेश अभी हिंसा की आग में झुलस रहा है। हिंदुओं पर जुल्म बढ़ चुका है। मोहम्मद यूनुस के राज में कट्टरपंथियों का बोलबाला है। अब चुनाव से ही बांग्लादेश की तकदीर बदल सकती है। बीएनपी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की 17 साल बाद वापसी हो चुकी है। वह बांग्लादेश को बदलने की हुंकार भर चुके हैं। इस बीच बांग्लादेश में एक मिस्ट्री गर्ल की भी एंट्री हो चुकी है। यह एंट्री खुद तारिक रहमान के साथ हुई है। भले ही दुनिया के लिए वह अनजान हो, मगर बांग्लादेश के लोग उस लड़की को जानते हैं। उसका नाम है जाइमा रहमान। जी हां, जाइमा रहमान बीएपी यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन खालिदा जिया की पोती और तारिक रहमान की बेटी हैं। उनके फेसबुक पोस्ट से अब साफ होता जा रहा है कि वह बांग्लादेश की सियासत में दखल देने वाली हैं।
दरअसल, 17 साल लंदन में रहने के बाद जाइमा अपने पिता तारिक रहमान के साथ बीते दिनों बांग्लादेश लौटीं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बांग्लादेश का फ्यूचर बता रहे हैं। लोग उन्हें भविष्य की शेख हसीना या खालिदा जिया के रूप में देख रहे हैं। इसमें कोई दोराय नहीं कि वह बीएनपी में युवा चेहरा बन सकती हैं और आगामी चुनाव में पार्टी को नई ताकत दे सकती हैं। जाइमा रमहान के रूप में बीएनपी को अगली पीढ़ी का नेता मिल चुका है, जिस पर बांग्लादेश की जेनजी को भी यकीन हो सकता है। जाइमा युवा पीढ़ी की लड़की हैं। वह विदेश में पढ़कर आई हैं। पेशे से वकील हैं। ऐसे में तारिक रहमान भी उन्हें अपने सक्सेसर के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं। जाइमा रहमान बीएनपी नेता तारिक रहमान की इकलौती बेटी हैं और खालिदा जिया की पोती। उनके दादा जिआउर रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति थे। जाइमा लंदन में बैरिस्टर हैं, यानी वकील। वह राजनीति में नई हैं, न कभी चुनाव लड़ीं और न ही कोई पार्टी पद संभाला लेकिन अब वह धीरे-धीरे राजनीति में कदम रख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button