विश्व-लोक

अमेरिका में लापता भारतीय युवती मृत पायी गयी

अमेरिका के मैरीलैंड से पिछले सप्ताह लापता हुई 27 वर्षीय भारतीय महिला मृत पाई गई है। पुलिस को संदेह है कि महिला के पूर्व प्रेमी ने उसकी हत्या की है और वह भारत फरार हो गया है। मैरीलैंड के एलिकॉट सिटी की रहने वाली निकिता गोडिशाला (27) दो जनवरी को लापता हो गई थी। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने 4 जनवरी को एक बयान में बताया कि निकिता का शव कोलंबिया स्थित उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा (26) के अपार्टमेंट से बरामद हुआ है, शव पर चाकू के घाव थे। पुलिस ने अर्जुन शर्मा के खिलाफ हत्या के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट हासिल कर लिया है। गोडिशाला ने जून 2015 से सितंबर 2021 तक जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से फार्मेसी की पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, बाल्टीमोर काउंटी से हेल्थ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री के लिए अमेरिका चली गईं। उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, गोडिशला तीन भाषाएं जानती थीं – इंग्लिश, हिंदी और तेलुगु – और उन्हें डेटा-ड्रिवन इनसाइट्स का इस्तेमाल करके हेल्थकेयर सिस्टम को बेहतर बनाने और मरीजों के नतीजों को सुधारने का जुनून था।
एक्स-लवर, 26 साल के अर्जुन शर्मा ने 2 जनवरी को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने निकिता गोडिशाला को आखिरी बार नए साल की शाम को मैरीलैंड सिटी में अपने अपार्टमेंट में देखा था। पुलिस ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद शर्मा भारत भाग गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button