विश्व-लोक

इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला, सौ हताहत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बड़ा आत्मधाती हमला हुआ है। द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद के इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा मस्जिद में सुसाइड अटैक के बाद 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं 80 लोग बुरी तरह घायल हुए। धाके के बाद शिया मस्जिद के अंदर का दृश्य डरा देने वाला है। लोग घायल और खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे थे। बड़ी संख्या में लोग जमीन पर पड़े हुए थे। वहां अफरातफरी का माहौल था। इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में जुमे की नमाज के दौरान यह धमाका हुआ। आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया। इस घटना में पहले 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। मरने वालों की संख्या खबर लिखे जाने तक 15 पहुंच गई थी। वहीं 80 लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आई। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया। इस हमले के जरिए शिया समुदाय को निशाना बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने पूरे शहर में आपातकाल लागू कर दिया। इस विस्फोट के बाद इस्लामाबाद के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) और सीडीए अस्पताल में आपातकाल लगा दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार हॉस्पिटल के एक प्रवक्ता ने डॉन को इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कार्यकारी निदेशक (ईडी) पिम्स के निर्देश पर, अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्य आपातकालीन, आर्थोपेडिक, बर्न सेंटर और न्यूरोलॉजी विभाग सक्रिय कर दिए गए हैं। घायलों को पिम्स और पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button