विश्व-लोक

सऊदी अरब में भी हिन्दुओं के प्रति नफरत

भारतीय नागरिकों खासकर हिंदुओं के खिलाफ नफरत दुनिया के कई देशों में फैलती जा रही है। आए दिन कोई न कोई घटना सामने आती ही है। नया मामला सऊदी अरब से है और यहां पर बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, बिजनेस भी करते हैं। वायरल वीडियो में एक सऊदी आदमी स्थानीय भाषा में भारतीय कंपनी का बूथ लगाने के लिए नस्लीय टिप्पणी कर एक भारतीय को परेशान कर रहा है और बूथ को “हिंदू” कंपनी का होने के कारण मजाक भी उड़ा रहा है। यह वायरल वीडियो सऊदी अरब के रियाद में एक ट्रेड इवेंट का है। हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन वायरल वीडियो में एक आदमी इस भारतीय कंपनी के स्टॉल के पास आता है और उसे स्टॉल लगाने के लिए परेशान करता है। वह अपनी नाराजगी जताते हुए कह रहा है, इस “हिंदू” कंपनी में एक भी मुसलमान मौजूद नहीं है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि “लार्सन एंड टुब्रो” ने रियाद में आयोजित ट्रेड इंवेट में अपना बूथ लगा रखा है। वहां पर कुछ लोग दिख रहे हैं। इस बीच एक सऊदी नागरिक एक भारतीय बूथ के पास आता है और वहां मौजूद लोगों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहता है, कि एक हिंदू कंपनी में एक भी मुस्लिम काम नहीं कर रहा है। साथ ही यह भी दिख रहा है कि स्टॉल के पास खड़ा शख्स अपना फोन निकालकर घटना को रिकॉर्ड कर रहा है, हालांकि वह भी उस शख्स को देखकर अपना फोन धीरे से नीचे कर लेता है और इधर-उधर देखने लगता है।
यूएई में पॉलिटिकल एनालिस्ट अमजद ताहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया और इस घटना की निंदा करते हुए इसे “खुला नस्लवाद” करार दिया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक सऊदी नागरिक रियाद एग्जिबिशन में एक स्टैंड लगाने और हिंदू होने की वजह से एक भारतीय पर हमला कर रहा है। उन्हें धमका रहा है और ताना भी मार रहा है, ‘इस हिंदू कंपनी में एक भी मुसलमान नहीं है।’ यह अज्ञानता का हथियार के तौर पर इस्तेमाल है, यह गरिमा, आस्था और आजाद बिजनेस पर हमला है।” साथ ही उन्होंने भारत की “महान सभ्यता” होने के लिए जमकर तारीफ भी की और कहा कि यह देश “सांप्रदायिक गुंडों” का निशाना नहीं है। उन्होंने लिखा, “बिजनेस कोई मस्जिद की हाजिरी नहीं है, और आधुनिक समाज में फेथ पुलिसिंग की कोई जगह नहीं है। यह शर्मनाक। अपमानजनक और बिल्कुल अस्वीकार्य है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button