फील्ड मार्शल मुनीर पर मारे जा रहे ताने

पाकिस्तान के मौलाना फजलुर रहमान पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर ताने मार रहे हैं। मौलाना का कहना है कि जिस अफगानिस्तान के लिए दावा किया जाता है कि वहां से अनार तक पाकिस्तान में नहीं घुसने दिया जा रहा है फिर वहां से दहशतगर्द कैसे मुल्क में घुसने में कामयाब हो रहे हैं। ध्यान रहे पाकिस्तान की कमाई का बड़ा हिस्सा इसी प्रांत से आता है जबकि पाकिस्तान के बजट में हिस्सेदारी सिर्फ 10 प्रतिशत है।
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों के सामने बलूच लड़ाके बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। पाकिस्तान का आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जिस बलूचिस्तान को पाकिस्तान के माथे का झूमर बताता था वही बलूचिस्तान अब मुनीर के हाथ से फिसलता नजर आ रहा है। बलूचिस्तान में आजादी की जंग तेज हो गई है। बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सेना पर कहर बनकर टूट रहे हैं। 31 जनवरी से शुरू हुए बीएलए के ऑपरेशन हेरोफ 2.0 में अब तक करीब 400 पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मी मारे जा चुके हैं। क्वेटा से लेकर नोशकी तक बलूचिस्तान के दर्जनभर से ज्यादा जिलों में इस समय बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाके पाकिस्तानी फौज पर हावी पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बीएलए विद्रोहियों का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तानी फौज अब टैंक के साथ सड़क पर उतर आई है। टैंकों का साथ भी पाकिस्तानी फौजी बीएलए का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं।बलूचिस्तान के मस्तुंग से जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक बीएलए फाइटर्स पुलिस स्टेशन समेत सरकारी इमारतों पर कब्जा करते जा रहे हैं।



