विश्व-लोक

ईरान में रजा पहलवी की बेटी नूर सत्ता-संघर्ष में

ईरान में सरकार के खिलाफ हाल ही में हुए प्रदर्शनों के दौरान खुद को ईरान का क्राउन प्रिंस कहने वाले रजा पहलवी ने बार-बार ईरान में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया है। रजा पहलवी आए दिन अपने बयानों में सुप्रीम लीडर के खिलाफ ईरान से हजारों किलोमीटर दूर बैठ कर हमला बोलते रहते हैं। अब उनकी बेटी भी इस मुहिम में शामिल हो गई है। नूर पहलवी अमेरिका में रह रही ईरानी मूल की एक प्रमुख शख्सियत हैं, जो पूर्व ईरानी शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी की सबसे बड़ी बेटी हैं और मोहम्मद रजा पहलवी (ईरान के आखिरी शाह) की पोती हैं, जिन्हें 1979 की ईरानी क्रांति में सत्ता से हटा दिया गया था। नूर का जन्म वाशिंगटन डी।सी में 3 अप्रैल 1992 को हुआ था। रजा पहलवी की बेटी नूर ने कहा कि उनका दिल टूट जाता है जब वह ईरान में अपने लोगों को तकलीफ में देखती हैं। उन्होंने कहा कि एक ऐसी जमीन जहां उन्होंने कभी कदम नहीं रखा, फिर भी यह हमेशा उनके खून में है। देश से निकाली गई नूर ने द कैलिफोर्निया पोस्ट के साथ एक बड़े इंटरव्यू में बताया कि 47 साल पहले उनके दादा, ईरान के शाह को हटाने वाली उसी क्रूर सरकार ने प्रदर्शनकारियों, माता-पिता और यहां तक कि बच्चों पर क्या-क्या जुल्म ढाए थे। नूर पहलवी ने कहा कि बच्चों को सड़क पर गोली मारी गई, सरकार के खिलाफ प्रदर्शनकारियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों पर जुल्म किए गए और कई ईरानी लोगों को चुपके से पूछताछ के लिए किडनैप किया गया, जो अक्सर कभी वापस नहीं आए। उन्होंने कहा, “सोचिए अगर यह आपके और आपके देश के साथ हो रहा होता। यह सरकार के हाथों हो रहा है, उस सरकार के हाथों जो उनकी रक्षा करने के लिए बनी है।” नूर ने आरोप लगाया कि यह सचमुच एक ऐसी सरकार है जो अपने ही नागरिकों पर जंग छेड़ रही है। यह देखना, इसके बारे में सुनना बहुत दर्दनाक है। और यहां के लोगों के लिए इसे देखना और सुनना मुश्किल है। लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम नजरें न फेरें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button