विश्व-लोक

मोदी ने चिली के नये राष्ट्रपति को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिली के नए राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट को पदभार संभालने पर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चिली के बीच दोस्ताना और गर्मजोशी भरे रिश्तों को और मजबूत करने के लिए वह उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। पिछले साल हुए चुनावों में कास्ट ने बड़ी जीत हासिल की थी, जिससे भारत-चिली व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ही उन्होंने कास्ट को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं हैं। जोस एंटोनियो कास्ट को पिछले साल हुए चुनावों में बड़ी जीत मिली थी। उस समय कास्ट कोे 99.33 में से 58.18 फीसदी वोट मिले थे। इस चुनाव में कई उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन अंतिम मुकाबला मुख्य रूप से दक्षिणपंथी और वामपंथी धड़ों के बीच रहा था। पदभार ग्रहण करने के बाद कई देशों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी। जोस एंटोनियो कास्ट का जन्म 18 जनवरी 1966, सैंटियागो में हुआ था। उनके पिता माइकल कास्ट जर्मन मूल के थे, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद चिली आकर बस गए थे। कास्ट की शादी मारिया पिया एडवर्ड्स से हुई है। उनके 9 बच्चे हैं।कास्ट ने कानून की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि राजनीति और सार्वजनिक जीवन में बढ़ी, जिसके बाद वे छात्र राजनीति और सामाजिक संगठनों से जुड़े। राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वे कई सालों तक सांसद भी
रहे हैं। कास्ट को कंजरवेटिव और राष्ट्रवादी नेता माना जाता है। सुरक्षा,
आर्थिक सुधार और सरकारी खर्च कम करने जैसे मुद्दे उनकी राजनीति के केंद्र में रहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button