विश्व-लोक

चीन चाहता है संयुक्त राष्ट्र की महासचिव महिला हो

चीन ने संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के लिए किसी महिला की नियुक्ति का यह कहते हुए खुलकर समर्थन किया कि अगर इस बार कोई महिला इस शीर्ष पद पर आसीन होती है तो उसे बेहद खुशी होगी। संयुक्त राष्ट्र के 80 साल के इतिहास में अभी तक कोई महिला इस पद पर नहीं पहुंच सकी है।
संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थाई प्रतिनिधि और राजदूत फू कोंग ने को कहा, हम किसी महिला को महासचिव के रूप में देखकर बहुत खुश होंगे। संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पद की दौड़ में दो महिलाओं समेत अभी चार उम्मीदवार हैं। पहली महिला संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बेशेलेट और दूसरी महिला संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन की महासचिव रेबेका ग्रिन्सपान हैं।
पुरुष उम्मीदवारों में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी और सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी सॉल शामिल हैं। पिछले महीने चारों उम्मीदवारों ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों और नागरिक संगठनों के सामने अपना-अपना दृष्टिकोण रखा और यह भी बताया कि वे इस शीर्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त क्यों हैं। जब राजदूत फू कोंग से पूछा गया कि क्या चीन का कोई पसंदीदा उम्मीदवार है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अगर होता भी तो मैं आपको नहीं बताता। हालांकि उन्होंने यह जरूर स्पष्ट किया कि चीन की कुछ प्राथमिकताएं हैं। फू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस समय एक बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है और ऐसे में एक ऐसे मजबूत महासचिव की जरूरत है जो बहुपक्षवाद के प्रति प्रतिबद्ध हो, संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को मजबूत करे और किसी एक महाशक्ति की नीतियों का अंधानुकरण न करे।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन चाहता है कि अगले महासचिव संयुक्त राष्ट्र के तीन मूल स्तंभों- शांति एवं सुरक्षा, विकास और मानवाधिकार के समर्थक हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button