फिल्मी

भोजपुरी की अंजना ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री अवार्ड

भोजपुरी सिनेमा के सितारों से सजी 11वें सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर को मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित अथर्वा इंजीनियरिंग कॉलेज में किया गया, जिसमें फिल्मकार रत्नाकर कुमार की फिल्म ‘टुनटुनश् ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं इस आयोजित समारोह में सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू को फिल्म ‘आंखें’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और भोजपुरी हॉट केक अंजना सिंह को फिल्म ‘कुश्ती’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया।
इस आयोजन के दौरान पुरस्कारों के साथ कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया और उनका मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता अवधेश मिश्रा, यश कुमार सहित कई कलाकार, फिल्मकार और समीक्षक मौजूद रहे। इस दौरान आयोजक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सबरंग फिल्म अवॉर्ड्स भोजपुरी सिनेमा और उससे जुड़े कलाकारों, तकनीशियनों तथा अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रतिष्ठित मंच है। उन्होंने इसे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिल्मफेयर जैसा सम्मान बताते हुए कहा कि लगातार 11वें वर्ष आयोजन होना इसकी लोकप्रियता और सफलता को दर्शाता है। कुलदीप श्रीवास्तव ने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, फिल्मकारों, तकनीशियनों, अतिथियों और दर्शकों का आभार जताया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button