विश्व-लोक

मोदी कनाडा की यात्रा पर 11-12 दिसम्बर को

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा से भारत और कनाडा के रिश्तों को नई ऊर्जा मिल सकती है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के बीच होने वाली बातचीत में कॉम्प्रिहेंसिव इकनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) अहम मुद्दा हो सकता है। इस यात्रा को लेकर ओंटारियो के व्यापार मंत्री विक्टर फेडेली ने उम्मीद जताई कि दोनों देश इस साल के आखिर तक व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं। उन्होंने इसे कई सालों के राजनयिक तनाव के बाद दोनों के बीच कारोबारी रिश्तों को गहरा करने का एक अहम अवसर बताया। फेडेली ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी के लिए यह एक अच्छा मौका है कि वे दोनों देशों को फिर से करीब लाएं और व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। हमें उम्मीद है कि दोनों देशों की सरकारें मिलकर एक सफल समझौता करेंगी। फेडेली ने कहा कि यह समझौता ओंटारियो के लिए खास तौर पर अहम होगा। ओंटारियो कनाडा की सबसे बड़ी प्रांतीय अर्थव्यवस्था है, जहां देश की लगभग 40 फीसदी आबादी रहती है।
यह प्रांत एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन सेंटर है, जिसमें एयरोस्पेस, ऑटोमोटिव, टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में ताकत है। उन्होंने कहा, हम ओंटारियो प्रांत में ज्यादातर चीजें बनाते हैं- प्लेन, ट्रेन, सब ओंटारियो में बनते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ ट्रेड समझौता प्रांत के मौजूदा इंटरनेशनल ट्रेड अरेंजमेंट्स को और मजबूत करेगा। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button