फिल्मी

एक्ट्रेस अनन्या राज नहीं रहीं

एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन की खबर आई है। ये सूचना अनन्या राज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार के माध्यम से दी गई है। परिवार ने एक पोस्ट में बताया कि अनन्या का निधन 1 महीने पहले 15 जुलाई को हो गया था। पिछले 1 साल से अधिक समय से अनन्या शारीरिक और मानसिक तकलीफों से संघर्ष कर रही थीं।अनन्या राज के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके परिवार की तरफ से पोस्ट किया गया, यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें यह बताना पड़ रहा है कि 15 जुलाई की सुबह-सुबह अनन्या का निधन हो गया। सोते हुए ही शांति से उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले एक साल से ज्यादा समय से वह शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं। और उन्होंने उनसे उबरने के लिए एक योद्धा की तरह संघर्ष किया।
इस पोस्ट में आगे लिखा है, वह बहुत मजबूत इरादों वाली लड़की थीं और एक रानी की तरह जीती थीं। बच्ची, तुम्हारी कमी बहुत खलेगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं और इस मुश्किल समय में, हम अपनी निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं। अनन्या राज के इंस्टाग्राम पर लगभग 275 लाख फॉलोअर्स हैं। उनके बायो में अनस्टॉपेबल शब्द लिखा था, जो उनके जज्बे को दिखाता था। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं। कई लोगों ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें कि अनन्या राज ने 27 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनन्या राज ने बॉलीवुड की 7 आवर्स टू गो, द फाइनल एग्जिट और घोस्ट फिल्म में काम किया था। अनन्या राज हिंदी और रीजनल सिनेमा में काम करती थीं। अनन्या ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया था।
अनन्या की पहली बॉलीवुड फिल्म 7 आवर्स टू गो साल 2016 में आई थी। इसके अगले साल ही 2017 में अनन्या राज की फिल्म द फाइनल एग्जिट रिलीज हुई थी। फिर 2019 में घोस्ट मूवी में अनन्या राज नजर आई थीं। अनन्या राज, बॉलीवुड से लेकर रीजनल सिनेमा की फिल्मों में काम करके अपना नाम बनाने में जुटी हुई थीं, लेकिन अब अचानक उनके दुनिया से जाने की खबर आई है। कुछ दिनों पहले मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत के निधन की खबर भी आई थी। प्रदीप रावत गजनी फिल्म में मेन विलेन बने थे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button