फिल्मी

जया के गुस्से से इस तरह बचते अमिताभ

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में अभिनेता अक्सर निजी जिंदगी या अपनी जिंदगी के यादगार पलों का खुलासा करते रहते हैं।
शो के दौरान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से कहा, अभिषेक और मेरी स्पोर्ट्स देखने में बहुत दिलचस्पी हैं और इस दौरान हम बहुत अजीब हरकतें करते हैं। कंटेस्टेंट ने अभिनेता से पूछा कि क्या जया बच्चन को घर पर मैच देखने में कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि मेरी पत्नी को तो होती है, तो मेगास्टार ने हंसते हुए इसकी पुष्टि करते हुए अपना तरीका बताया। उन्होंने कहा, बिल्कुल सर, ऐसा ही कुछ होता है लेकिन हमने थोड़ी-सी अकलमंदी लगाई है। दरअसल, हमने एक अलग टीवी लगवाया है और पत्नी जया बच्चन को बोलते हैं कि आप जाकर सो जाइए, बहुत देर हो गई है, तो वह जाकर सो जाती हैं और हम लोग रात भर मैच देखते हैं। मेगास्टार ने आगे बातचीत में यह भी बताया कि वे यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उनकी उत्सुकता से किसी की नींद खलल न हो। अमिताभ बच्चन ने कहा, एक बात और आपको बता दें कि हमारी वजह से किसी को दिक्कत न हो या नींद खराब न हो इसलिए हम हेडफोन लगाकर सुनते हैं, देखते हैं या फिर वॉल्यूम कम रखते हैं। एक्टर ने कहा कि जब उनकी टीम जीत जाती है तो चुप रहना खासतौर पर मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा, क्योंकि भाईसाहब ऐसा होता है, जब हम लोग मैच देखते हैं और इस दौरान हमारी टीम जीत जाती है, तो उत्सुकता में हम चिल्लाते हैं। उस आवाज को सुनकर घर वाले नींद से उठ जाते हैं और सोचते हैं कि कुछ हो, तो नहीं गया। फिर हमें समझाना पड़ता है कि हमारी टीम ने गोल कर दिया या चैका-छक्का लग गया है। (हिफी)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button