फिल्मी

अभिनेत्रियों ने फिल्मों में वर्दी का बढ़ाया मान

पर्दे पर इन एक्ट्रेसेस ने न सिर्फ वर्दी में दम दिखाया बल्कि उससे जुड़े कई अलग शेड्स भी दर्शकों के सामने पेश की। कभी उनके किरदार में ईमानदारी झलकती है, तो कभी मानवीय भावनाएं और अंदरूनी मजबूती उभरकर सामने आते हैं। सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘मर्दानी’ में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को बेहद दमदार अंदाज में निभाया है। एक निडर और सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में उनका आत्मविश्वास और नैतिकता साफ झलकती है। रानी मुखर्जी की इस फ्रैंचाइजी की तीन फिल्में आ चुकी हैं। ‘दिल्ली क्राइम’ में शेफाली शाह ने वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में बेहद संतुलित और रियल एक्टिंग की थी। उनका किरदार यह दिखाता है कि एक अच्छा लीडर शोर मचाकर नहीं, बल्कि समझदारी और संयम से फैसले लेकर अपनी पहचान बनाता है। उनकी परफॉर्मेंस गहराई और सच्चाई से भरपूर है। शेफाली शाह के शानदार अभिनय वाली इस सीरीज को बाफ्टा अवॉर्ड मिला था। यामी गौतम ने ‘दसवीं’ में जेल सुपरिंटेंडेंट ज्योति देसवाल के रूप में एक शांत लेकिन सख्त अधिकारी का किरदार निभाया है। उनका संयमित स्वभाव और नियंत्रित संवाद यह दर्शाता है कि असली ताकत हमेशा आक्रामकता में नहीं, बल्कि संतुलन में होती है। अभिषेक बच्चन के साथ यामी के इस किरदार को शानदार रिस्पांस मिले थे। सीरीज ‘कोहरा’ में मोना सिंह का किरदार अपनी सादगी और जानदार अभिनय के लिए अलग पहचान बनाता है। वह मुश्किल हालात में भी शांत रहती हैं और अपने एक्सप्रेशंस से गहराई दिखाती हैं। मोना ने अपने आपको एक बार फिर साबित किया। कुब्रा सैत ने डीसीपी परवीन शेख के रूप में अपने बॉडी लैंग्वेज और स्थिरता से मजबूत प्रभाव छोड़ा है। उनका शांत और सतर्क अंदाज यह बताता है कि वर्दी उनके लिए सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि उनकी पहचान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। दहाड़’ में सोनाक्षी सिन्हा ने भी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी के रूप में एक समझदार और आत्मविश्वासी अधिकारी का किरदार निभाया है। भूमि पेडनेकर ने ‘दलदल’ में एक मजबूत और जमीनी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जो लगातार दबाव के बावजूद अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटती। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button