फिल्मी

2025 में सबसे चहेती जोड़ी रही अहान व अनीता पड्डा की

सन् 2025 ने दर्शकों को कुछ ऐसी यादगार ऑन-स्क्रीन जोड़ी दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लव स्टोरी से तहलका मचा दिया। हालांकि, अच्छी कहानी ने इन स्टार कपल के किरदार को और भी ज्यादा शानदार बना दिया, लेकिन कास्टिंग और एक्टर्स के बीच की नेचुरल केमिस्ट्री ने इन फिल्मों को बेहतरीन तरीके से पेश किया। इन जोड़ियों ने सिर्फ साथ में एक्टिंग ही नहीं की, बल्कि उन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग में जगह बना ली।
साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मोहित सूरी की फिल्म सैयारा ने एक फ्रेश और यंग जोड़ी को पेश किया। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने स्क्रीन पर एक सिंपल, ईमानदार रोमांस दिखाया, जो मासूमियत और इमोशन से भरा था।
तेरे इश्क में एक इमोशनल लव स्टोरी है। धनुष की जबरदस्त एक्टिंग और कृति सेनन की दमदार इमोशनल परफॉर्मेंस ने अच्छा साथ दिया। साथ ही उन्होंने एक ऐसा रोमांस पेश किया, जो मीनिंगफुल और दिल को छूने वाला लगा था, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर गहरा असर डाला। वॉर 2 में कियारा आडवाणी, ऋतिक रोशन के साथ स्पाई यूनिवर्स में शामिल हुईं। फिल्म के हाई-एनर्जी एक्शन के साथ, उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कियारा और ऋतिक ने अपनी फ्रेश जोड़ी से लोगों का दिल जीत लिया।
परम सुंदरी एक मजेदार लव स्टोरी है, जिसमें ढेर सारा ह्यूमर और कल्चरल डिफरेंस हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री एक जिंदादिल पंजाबी परिवार और एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन घराने के बीच के क्लैश से आती है। सिद्धार्थ का चार्म और जाह्नवी की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया। धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी ने ऐसे स्टूडेंट का रोल प्ले किया था, जो सोशल भेदभाव के खिलाफ अपने प्यार को बचाने के लिए लड़ते हैं। उनकी केमिस्ट्री एक-दूसरे के साथ की मुश्किलों और इमोशनल सपोर्ट से बढ़ती है।
छावा ने विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना को एक दमदार और इमोशनल लव स्टोरी के जरिए बड़े पर्दे पर पेश किया। विक्की की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और रश्मिका की एक्सप्रेसिव एक्टिंग ने एक नेचुरल केमिस्ट्री बनाई जो पसंद सभी को पसंद आई। मेट्रो३ डिनो में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान की जोड़ी के जरिए मॉडर्न शहर के रिश्तों को दिखाया गया। उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री ने एम्बिशन और इमोशनल बैलेंस से बने प्यार को दिखाया। थम्मा में नजर आए आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने भी स्क्रीन पर कमाल कर दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button